measures-underway-to-improve-post-covid-economic-situation-sanjeev-sanyal
measures-underway-to-improve-post-covid-economic-situation-sanjeev-sanyal

पोस्ट कोविड आर्थिक स्थिति में सुधार के उपाय जारी : संजीव सान्याल

भोपाल, 29 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार के प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने कहा है कि कोविड के बाद अर्थव्यवस्था केा सुधारने के लिए आवष्यक उपाय किए जा रहे है। मुख्यमंत्री निवास पर संजीव सान्याल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में पोस्ट कोविड परिवर्तनों एवं सुधारों के विषय में चर्चा हुई। सान्याल ने बताया, कोरोना से ध्वस्त अर्थ-व्यवस्था को सुधारने के लिए हमें नवीन वास्तविकताओं के सर्विलांस, फीडबैक और एडॉप्टेशन की एप्रोच को अपनाना होगा। हमारे आस-पास क्या हो रहा है, इसी के आधार पर हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। भारत सरकार का वर्ष 2020- 21 का बजट विस्तारवादी था, जिसमें पूंजीगत व्यय, भूमि मुद्रीकरण तथा गैर रणनीतिक क्षेत्रों के निजीकरण पर जोर दिया गया। सान्याल ने कहा, पोस्ट कोविड अर्थ-व्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्य रूप से तीन उपाय किए जा रहे हैं। पहला अर्थव्यवस्था में खपत को प्रोत्साहित करने के लिए राजकोषीय और मौद्रिक समर्थन। दूसरा, माँग बढ़ने के कारण हुई मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना। तीसरा, अधिक प्रभावित क्षेत्रों को लक्षित सहायता उपलब्ध कराना। शहरी विकास में निरंतर पुनर्निवेश के अच्छे परिणाम मिलते हैं, इस दिशा में भी प्रयास जारी है। संजीव सान्याल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के मानसेवी प्रोफेसर, डयूश बैंक के ग्लोबल रणनीतिकार और प्रबंध संचालक तथा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजिटिंग स्कॉलर रहे हैं। वे कई पुस्तकों के लेखक हैं और फाइनेंस सेक्टर में लगभग 20 वर्षों का अनुभव हैं। उन्होंने जी 20 देशों के समूह के अंतर्गत बनाए गए वकिर्ंग ग्रुप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वे वल्र्ड इकोनोमिक फोरम के द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में नामांकित हुए तथा नगरीय विकास के कार्यों के लिए उन्हें आइजनहॉवर फेलोशिप मिली। --आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in