Delhi MCD News: आखिर क्यों मेयर का महज 37 दिन का कार्यकाल, जानें इसकी पूरी हकीकत

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और जब नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी सत्ता में होगी तो डबल इंजन से दिल्ली के विकास को गति मिलेगी। ऐसे में मेयर दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं।
Delhi MCD News: आखिर क्यों मेयर का महज 37 दिन का कार्यकाल, जानें इसकी पूरी हकीकत

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली की एकीकृत एमसीडी की पहली मेयर बनी शैली ओबेरॉय का कार्यकाल महज 37 दिन ही रहने वाला है। एक अप्रैल के बाद दोबारा एमसीडी में मेयर चुनाव संभावित है। इसकी रूपरेखा क्या होगी फिलहाल इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

डबल इंजन से दिल्ली के विकास को गति मिलेगी

एमसीडी चुनाव से पहले चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री जिस तरह कहते रहे कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और जब नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी सत्ता में होगी तो डबल इंजन से दिल्ली के विकास को गति मिलेगी। ऐसे में मेयर दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं। इस पर सबकी नजर है।

महिला मेयर को केवल 37 दिन का अल्प कार्यकाल मिलेगा

वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने शैली ओबरॉय को दिल्ली की मेयर चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वह आम आदमी पार्टी के पार्षदों के दबाव में दिल्ली के व्यापारियों को रात दिन दिये जा रहे नोटिसों पर कार्रवाई को रुकवाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि यह खेद पूर्ण है कि महिला मेयर को केवल 37 दिन का अल्प कार्यकाल मिलेगा। अतः सभी दलों को साथ आकर अप्रैल 2023 में पुनः महिला मेयर ही चुनना चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in