back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवाजी की प्रतिमा को लेकर तेलंगाना शहर में सामूहिक झड़प

हैदराबाद, 20 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना के बोधन शहर में रविवार को शिवाजी की प्रतिमा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। मामले को तूल पकड़ता देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और संघर्षरत समूहों को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। ये घटना हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर निजामाबाद जिले के बोधन कस्बे की है। शहर के अंबेडकर चौरास्ता में शिवाजी की प्रतिमा लगाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया। इससे दो गुटों में तीखी नोकझोंक हुई और इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थरों से हमला किया, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस वहां पहुंची और दोनों गुटों को तितर-बितर करने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद उन्होंने लाठीचार्ज किया। जैसे ही बदमाशों ने पथराव जारी रखा, पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना के बाद पुलिस ने कस्बे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। निजामाबाद के पुलिस आयुक्त के.आर. नागराजू ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कस्बे में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अगर संबंधित अधिकारियों ने इसके लिए अनुमति दी है तो मूर्ति की स्थापना की अनुमति दी जाएगी। –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵