back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शहीद कैप्टन ब्रिजेश थापा के पिता ने कहा, बहादुर बेटे के ताबूत को एक सैनिक की तरह देंगे सलामी

Martyr Captain Brijesh Thapa: जब उसका पार्थिव शरीर घर आएगा तो मैं एक सैनिक की तरह उन्हें सलाम करूंगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में कैप्टन ब्रिजेश थापा के साथ 4 जवान शहीद हो गए। अब इस आतंकवादी मुठभेड़ में शहीद हुए कैप्टन ब्रिजेश थापा के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) भुवनेश थापा का बहुत ही भावुक और प्रेणनादायक बात सामने आयी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। कर्नल (सेवानिवृत्त) भुवनेश थापा ने आगे कहा कि जब उनके बेटे का ताबूत उनके होमटाउन आएगा तो वह एक सैनिक की तरह अपने बेटे को सलामी देंगे। 

जब पार्थिव शरीर घर आएगा तो मैं एक सैनिक की तरह उन्हें सलाम करूंगा

कर्नल (सेवानिवृत्त) भुवनेश थापा ने एक मीडिया चैनल को बताया कि जब उन्हें उनके बेटे के शहीद होने की सूचना दी गई तो उनको बिलकुल भी विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनका बेटा मार्च में ही घर आया था और 15 दिन रह कर गया था। कर्नल (सेवानिवृत्त) भुवनेश थापा ने कहा कि उन्हें दुख जरूर है। लेकिन अपने बेटे पर उन्हें गर्व है। उसने भारत मां के लिए अपनी जान दे दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। मैं अपने बेटे को इस तरह ही याद करता रहूंगा। जब उसका पार्थिव शरीर घर आएगा तो मैं एक सैनिक की तरह उन्हें सलाम करूंगा। 

अब दोबारा अपने बेटे से नहीं मिल पाएंगे

कर्नल (सेवानिवृत्त) भुवनेश थापा ने अपने बेटे से जुड़ी यादें बताई, उन्होंने कहा कि उनका बेटा शुरू से हीभारतीय सेना में शामिल होना चाहता था। कर्नल (सेवानिवृत्त) भुवनेश थापा ने बताया कि उनका बेटा कैप्टन ब्रिजेश थापा बचपन से ही उनकी सेना की वर्दी पहना करते थे। वह सेना की वर्दी पहनकर घूमा करते थे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने बाद, सेना में जाने की ठानी थी। कर्नल (सेवानिवृत्त) भुवनेश थापा ने मीडिया को बताया कि उन्हें सिर्फ एक बात का दुख है कि वे अब दोबारा अपने बेटे से नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ahmedabad Plane Crash: ये दो पायलट उड़ा रहे थे Air India का प्‍लेन,जानिए कौन हैं कैप्टन Sumeet और Clive Kundar

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । गुजरात के अहमदाबाद से एयर इंडिया के प्लेन क्रैश की दर्दनाक खबर समने आई है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...