back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान रोडवेज में विवाहित बेटियां अब अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की पात्र

जयपुर, 15 मार्च (आईएएनएस)। एक विवाहित बेटी भी अपने पिता की मौत के बाद राजस्थान रोडवेज में अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए पात्र होगी क्योंकि राज्य सरकार ने कथित तौर पर इस संबंध में राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (आरएसआरटीसी)के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि, पहले इस पर कोई प्रावधान नहीं था। हालांकि सरकार के इस फैसले से अब राजस्थान रोडवेज में 35 नियुक्तियां की जाएंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजस्थान रोडवेज में ऐसे करीब 35 प्रस्ताव लंबे समय से नियमों में प्रावधान के अभाव में लंबित थे। उन्होंने कहा, कुछ समय पहले हमने सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अब सरकार ने नियुक्तियों की इजाजत देने का आदेश दिया है। अभी तक निगम में कर्मचारी की मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान था जिसमें पुत्र, दत्तक पुत्र, अविवाहित पुत्री, तलाकशुदा पुत्री, विधवा पुत्री या पत्नी शामिल हैं। अगर कोई व्यक्ति अविवाहित है, तो आश्रित में व्यक्ति का भाई, माता या पिता शामिल होगा। हालांकि अब सरकार ने शादीशुदा बेटियों को भी नौकरी देने का फैसला किया है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...