back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manoj Tiwari New Song: ऑपरेशन सिंदूर पर मनोज तिवारी का नया देशभक्ति गीत रिलीज, बोले – “मैंने गायक धर्म निभाया”

लोकप्रिय गायक और दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के सम्मान में एक नया गाना लॉन्च किया है, जो हाल ही में चर्चित "ऑपरेशन सिंदूर" पर आधारित है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकप्रिय गायक और दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के सम्मान में एक नया गाना लॉन्च किया है, जो हाल ही में चर्चित “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित है। यह गाना भारतीय सेना की वीरता, मानवता और बलिदान को समर्पित है। मनोज तिवारी का कहना है कि उन्होंने इस गाने के ज़रिए “गायक का धर्म” निभाया है।

“हर नागरिक को सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए” – मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जब युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो सिर्फ सेना ही नहीं लड़ती, पूरा देश उसकी ताकत बनता है। गायक, लेखक, मीडिया सबको अपने-अपने तरीके से सेना का हौसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे लता मंगेशकर जी ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गाकर देश का मनोबल बढ़ाया था, उसी तरह आज के समय में हर कलाकार का कर्तव्य है कि देशभक्ति से भरे गीतों के ज़रिए सेना को सम्मान दे।

गाने में क्या है खास?

गाने की शुरुआत दमदार पंक्तियों से होती है,”तीन लाख सैनिक पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी। नाप देंगे जब चाहेंगे, दुश्मन में कितना पानी? इसमें दिखाया गया है कि कैसे हमारी जल, थल और वायु सेना ने दुश्मनों के हर हमले को नाकाम किया और मानवता की मिसाल कायम रखते हुए आम नागरिकों को नुकसान नहीं होने दिया। गाने में पहलगाम से लेकर जवाबी कार्रवाई तक की कहानी को समेटा गया है।

पहले ही दिन गाना हुआ वायरल

मनोज तिवारी ने बताया कि गाने की ऑडियो वर्जन रिलीज होते ही पहले दिन ही एक लाख से ज्यादा बार सुना गया। यह गाना अलग-अलग म्यूजिक प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि गाने का वीडियो दो दिन में प्रीमियर किया जाएगा।

देशभक्ति और गर्व का संदेश

यह गीत न सिर्फ भारतीय सेना की बहादुरी को दर्शाता है, बल्कि देशवासियों के गर्व और सम्मान का प्रतीक भी बन गया है। मनोज तिवारी के इस प्रयास की हर ओर सराहना हो रही है। गाने ने यह संदेश दिया है कि जब बात देश की सुरक्षा और सम्मान की हो, तो हर नागरिक की एक आवाज बनकर उठनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi BJP Protest: AI समिट में हंगामे के विरोध में सड़कों पर उतरी BJP, दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदर्शन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...