back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विज्ञापन बिलों का भुगतान नहीं करने पर मणिपुर मीडिया संगठनों ने सरकार का बहिष्कार करने की धमकी दी

इंफाल, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। मणिपुर में मीडिया संगठनों ने गुरुवार को राज्य सरकार से विभिन्न मीडिया घरानों के बकाया विज्ञापन बिलों को 10 दिसंबर तक पूरा करने को कहा है, ऐसा नहीं करने पर वे सरकार का बहिष्कार करेंगे। एडिटर्स गिल्ड मणिपुर (ईजीएम) और मणिपुर हिल जर्नलिस्ट्स यूनियन (एमएचजेयू) के नेताओं ने कहा कि उन्होंने हाल ही में सूचना और जनसंपर्क मंत्री बिश्वजीत सिंह और मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को 10 दिसंबर तक सभी लंबित सरकारी विज्ञापन बिलों का भुगतान करने के लिए कहा है। ईजीएम और एमएचजेयू ने कहा, लंबित राशि का भुगतान न करने की स्थिति में, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया गैर जरुरी कदमों का सहारा लेगा, जिसमें सरकारी नीतियों और गतिविधियों की मीडिया की निंदा और यहां तक कि कानून और व्यवस्था के मुद्दों को छोड़कर सरकारी समाचारों का बहिष्कार भी शामिल है। ईजीएम के अध्यक्ष खोगेंद्र खोमद्रम और एमएचजेयू के अध्यक्ष पीटर अदानी ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए कई लाख रुपये का बिल लंबे समय तक बकाया है। खोमद्रम ने कहा, कोविड -19 ने सरकार और मीडिया उद्योग सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर अपना असर डाला है, लेकिन मीडिया महामारी से लड़ने के लिए एक आवश्यक उपकरण है। मीडिया कर्मचारियों के जोखिम के बावजूद अपना काम करता है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵