back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मांचू परिवार ने ट्रोल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

हैदराबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता मोहन बाबू मांचू और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ ऑनलाइन ट्रोलिंग के बाद परिवार ने ट्रोल करने वालों को कानूनी नोटिस जारी किया है। मोहन बाबू की नई फिल्म सन ऑफ इंडिया रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में कई दर्शकों को आकर्षित करने में सक्षम नहीं हो पाई। इसके बाद कई ट्रोल में अभिनेता का मजाक उड़ाया गया। अभिनेता मोहन बाबू और उनके बेटे, अभिनेता और एमएए अध्यक्ष विष्णु मांचू ने फिल्म का मजाक उड़ाने वालों, ऑनलाइन धमकी देने वालों और नकारात्मक टिप्पणी देने वाली वेबसाइटों के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज की। मांचू विष्णु और मोहन बाबू द्वारा जारी पत्र में दोनों ने कहा है कि वे सभी उनकी भावनाओं को पूरी तरह से आहत कर रहे थे। पिता-पुत्र की जोड़ी ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उनकी शिकायत पर गौर करने और अपमानजनक टिप्पणियों को तुरंत हटाने का अनुरोध किया। पत्र में आगे लिखा गया है, हम आपके प्रतिष्ठानों पर मुकदमा करेंगे और 10 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा करने की हद तक जाएंगे। कुछ दिनों पहले, क्रूर ट्रोलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोहन बाबू ने कहा था कि उन्हें इसके पीछे एक साजिश दिखाई देती है। उन्होंने कहा, मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि इस ट्रोलिंग गैंग के पीछे दो हीरो हैं। उन्होंने मुझे ट्रोल करने के लिए लोगों को काम पर रखा है, विष्णु और लक्ष्मी। वे किसी दिन इसका नतीजा भुगतेंगे। –आईएएनएस एसजीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...