back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

30 साल बाद परिवार से मिला था शख्स, जब सच्चाई सामने आई तो सबके होश उड़ गए

गाजियाबाद में एक परिवार 30 साल बाद एक से व्यक्ति से मिला। लेकिन कुछ समय साथ रहने के बाद जब परिवार को सच्चाई का पता चला तो उनके होश उड़ गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक परिवार के लिए 30 साल बाद बेटे से भावनात्मक पुनर्मिलन एक बड़ा धोखा साबित हुआ। दरअसल एक व्यक्ति कुछ दिनों से दावा कर रहा था कि वह जब 30 साल पहले एक बच्चा था, तो खो गया था, जो आखिरकार घर लौट आया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह व्यक्ति इस तरह से कई घरों में चोरी कर चुका है। गाजियाबादपुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम इंद्रराज उर्फ ​​राजू उर्फ ​​भीम बताया जा रहा है। गाजियाबाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को लूटने से बचा लिया है। पुलिस को अपनी जांच में इस व्यक्ति के धोखाधड़ी का एक पूरा इतिहास का पता चला है।

गिरफ्तार व्यक्ति राजू राजस्थान का मूल निवासी है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति राजू राजस्थान का मूल निवासी है। उसने दावा किया था कि वर्ष 1993 में उसका अपहरण कर लिया गया था। उस समय वह महज सात वर्ष का था। उसने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद के एक परिवार का सदस्य है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी मीडिया और सोशल मीडिया में जानकारी प्रकाशित करवाई और करीब एक हफ्ते तक उस व्यक्ति के लिए खाने और कपड़ों का भी इंतजाम किया।

जिसके बाद गाजियाबाद के उस परिवार ने राजू से संपर्क किया। राजू ने यह जानकारी मीडिया को भी दी और अपनी घर वापसी को लेकर मीडिया में बहुत ही भावनात्मक बयान भी दिये। राजू के बयान के बाद, सबको ऐसा लगने लगा था कि इस कहानी का एक सुखद अंत होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जल्द ही परिवार को राजू की हरकतों पर शक होना शुरू हो गया। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना गाजियाबाद पुलिस को दी। जल्द ही राजू का DNA परिवार के DNA से मिलान के लिए भेजा गया, लेकिन उसका डीएनए परिवार के डीएनए से मिलान नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

राजू के खिलाफ हमने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है: DCP

गाजियाबाद पुलिस ने जब अपनी जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि आरोपी राजू को उसके परिवार ने घर से निकाल दिया था। क्योंकि उसको चोरी करने की बुरी आदत थी। गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने मीडिया को जानकारी दी है कि आरोपी राजू अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में चोरी किया करता था, जिससे तंग आकर उसके परिवार ने वर्ष 2005 में उसको घर से निकाल दिया था। इसके बाद आरोपी राजू अपनी पहचान छिपाकर कई लोगों के घरों में रहने लगा।   

DCP निमिष पाटिल ने अपनी बात जारी रखते हुए मीडिया को बताया कि आरोपी राजू वर्ष 2021 में पकड़े जाने के बाद जेल में भी रहा। आरोपी राजू ने पंजाब, हरियाणा के हिसार और राजस्थान के जैसलमेर में भी इसी तरह के अपराध किए थे। DCP निमिष पाटिल ने आगे बताया कि पुलिस अब अन्य राज्यों में भी अपनी टीम भेजेगी, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी राजू अपनी पहचान छिपाकर कहां-कहां रहा और उसने कौन-कौन सी चोरी की। DCP निमिष पाटिल ने कहा कि आरोपी राजू के खिलाफ हमने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Hariom Valmiki Murder Case: रायबरेली में दलित युवक की हत्या, परिवार बोला- ‘बुलडोजर कार्रवाई करे सरकार’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 2 अक्टूबर को दलित युवक हरिओम को चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...