ममता ने की अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की दुआ

ममता ने की अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की दुआ
ममता ने की अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की दुआ

कोलकाता, 02 अगस्त (हि.स.)। सियासत में एक दूसरे के धुर विरोधी होने के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। रविवार को अमित शाह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी और संपर्क में आए सभी लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देर शाम एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उनके परिजनों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in