नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मिली बुरी हार के बाद 29 नवंबर 2024 को नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमिटी(CWC) की बैठक हुई, जिसमे संगठन को लेकर मंथन किया गया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए। कांग्रेस ने EVM समेत पूरी चुनावी प्रक्रिया को सवालों के घेरे में उठाते हुए देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान भी किया। कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर भी बड़ी चिंता व्यक्त की और इसमें सुधार को लेकर जरूरी कदम उठाने की बात भी कही है। नई दिल्ली में 29 नवंबर 2024 को कांग्रेस वर्किंग कमिटी का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने किया।
EC निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में राहुल गांधी ने अपने नेताओं को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मिली हार को लेकर हौसला न खोएं, अपना हौसला बनाए रखें। राहुल गांधी ने अपनी बात जारी रखते हुए अपनी पार्टी के नेताओं को कहा कि केवल EVM ही सवालों के घेरे में नहीं है, बल्कि पूरी चुनावी प्रक्रिया ही शक के दायरे में है। चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है।
“खड़गे जी तुरंत एक्शन लें”
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 29 नवंबर 2024 को हुई कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन को गुटबाजी और अनुशासन को लेकर बड़ी नसीहत दी। मल्लिकार्जुन खड़गे कि संगठन में कड़े फैसले लेने की बात कही, उन्होंने कहा कि हम संगठन में बदलाव भी करेंगे। वहीं जब मल्लिकार्जुन खड़गे नकांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में पार्टी की चुनावी जवाबदेही और संगठन के फैसलों में होने वाली देरी का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे व्यवस्था ठीक करने के लिए बड़ा एक्शन लेना होगा, तो इसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि खड़गे जी तुरंत एक्शन लें।े





