back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के राजभवन में हुआ मेजर जनरल राजपाल पुनिया की पुस्तक ऑपरेशन खुकरी का लोकार्पण

पटना, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ ने गुरुवार को यहां राजभवन में मेजर जनरल राजपाल पुनिया द्वारा लिखित पुस्तक ऑपरेशन खुकरी का लोकार्पण किया। राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में ऑपरेशन खुकरी का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल चौहान ने कहा कि राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा तथा इसकी संप्रभुता, एकता एवं अखंडता की रक्षा करने के अतिरिक्त आंतरिक सुरक्षा बनाये रखने तथा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य अवसरों पर नागरिक प्रशासन को सक्रिय सहयोग प्रदान करने में भारतीय सेना का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और वीरता तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके त्याग और बलिदान का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है तथा हमें उन पर गर्व है। मेजर जनरल राजपाल पुनिया के सफल नेतृत्व में संचालित ऑपरेशन खुकरी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों द्वारा अन्य देशों के सैनिकों के साथ सिएरा लियोन के जंगलों में शुरू किये गये एक संयुक्त अभियान के दौरान 233 भारतीय शांति सैनिकों को वहां के क्रांतिकारी संयुक्त मोर्चा के विद्रोही गुट के आक्रमण से सुरक्षित निकालने की चुनौती थी। अन्य सभी देशों के सैनिकों ने विद्रोहियों के सामने हथियार डाल दिये। ऐसी विषम परिस्थिति में जांबाज भारतीय सैनिकों ने मेजर राजपाल पुनिया के नेतृत्व में 75 दिनों तक डटकर मुकाबला किया और खूंखार संगठन के विद्रोहियों को उसी के घर में हराकर वापस लौट आए। राज्यपाल ने कहा कि पुस्तक ऑपरेशन खुकरी के माध्यम से मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और बहादुरी की इस गाथा को देशवासियों के सामने लाने का एक सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक को हिन्दी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रकाशित कराया जाना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग इसे पढ़कर प्रेरणा ले सकें। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश के बाहर किसी सैन्य अभियान का संचालन काफी चुनौतीपूर्ण होता है। ऑपरेशन खुकरी देश के प्रति प्रेम और त्याग का अनुकरणीय उदाहरण है। कार्यक्रम को पुस्तक के लेखक मेजर जनरल राजपाल पुनिया, मुख्यालय, पूर्वी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेटिनेंट जनरल के के रेप्सवाल, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी एवं अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵