back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब, 10.93 लाख लोग हुए रोगमुक्त

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब, 10.93 लाख लोग हुए रोगमुक्त नयी दिल्ली। देश में कोरोना का प्रकोप पूरे वेग पर है और दो बड़े राज्यों महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश प्रत्येक में दस-दस हजार से अधिक नये मामले आने से शुक्रवार को कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के निकट पहुंच गया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 16.93 लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना के भयावह रूप लेने के बीच शकून की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी लगातार सुधार होने से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10.93 लाख के पार निकल गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल द्वारा अनलॉक-3 में होटल खोलने पर लगाई रोक महाराष्ट्र के बाद दक्षिणी भारत का आंध्र प्रदेश कोरोना का नया हाॅटस्पाॅट बनता जा रहा है। यहां आज सबसे अधिक 10376 नये मामले आये। राज्य में लगातार तीसरे दिन 10,000 से अधिक नये मामले सामने आये। नये मामले में आंध्र प्रदेश ने आज महाराष्ट्र 10320 को पीछे कर दिया। महाराष्ट्र में गुरुवार को 11 हजार से अधिक नये मामले सामने आये थे। आंध्र कुल 1.40 लाख से अधिक मामलों के साथ दिल्ली (1.35 लाख) को पीछे छोड़ते हुए संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। महाराष्ट्र में संक्रमण (4.22 लाख) और मौत (14994) दोनों ही मामले सर्वाधिक हैं। संक्रमण के मामले में तमिलनाडु 2.45 लाख से अधिक मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है । मौत के मामले में यह दिल्ली (3963) के बाद 3935 के साथ तीसरे स्थान पर है। भूमि पूजन : 11 थालियों में सजाकर लगेगा रामलला को 1.11 लाख लड्डुओं का भोग वाणिज्यिक नगरी मुंबई में 28 जुलाई को तीन माह बाद सबसे कम 700 नये संक्रमित आये लेकिन बुधवार से इसकी धड़कन फिर तेज होने लगी और गुरुवार को 1200 से अधिक जबकि आज 1100 नये मामले सामने आये। देश में अब दो दिन में एक लाख नये संक्रमण मामले आने लगे हैं। इससे पहले तीन दिनों में एक लाख मामले सामने आ रहे थे। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित तमिलनाडु (5881), कर्नाटक (5483), उत्तर प्रदेश (4422), बिहार (2986) और पश्चिम बंगाल (2496) में प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में भी संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार पहुंच गयी है। इस दौरान राहत की बात यह रही कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर आज 64.57 फीसदी पहुंच गयी जो गुरुवार को मामूली बढ़कर 64.51 प्रतिशत रही। मृत्यु दर पहले के 2.18 प्रतिशत की तुलना में आज घटकर 2.15 फीसदी रह गयी। अखिलेश बोले- योगी सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के चलते पिछड़ गया यूपी देर शाम उक्त सात राज्यों को मिला कर पूरे देश में 54,311 नये मामले तथा 761 और लोगों की मौत हुई है जबकि इस दौरान 34,654 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। ‘कोविड19 इंडियाडॉटओआरजी’ के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 16,93,879 मामलों की आज रात तक पुष्टि हो चुकी है। इस प्रकार सुबह से लेकर देर रात तक 54 हजार से अधिक नये मामले आ चुके हैं। इस दौरान 34 हजार से अधिक और लोगों के संक्रमण से निजात पाने के बाद अब तक कुल 10,93,747 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 36,548 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अन्य 5,63,158 सक्रिय मामलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। इस प्रकार बीमार मरीजों की तुलना में ठीक हुए रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 5.30 लाख के पार पहुंच गयी है। फिलहाल यह अंतर 5,30,589 है। देश में वर्तमान में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने की दर (पाॅजिटिविटी दर) 8.07 प्रतिशत है और केंद्र सरकार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश के साथ मिलकर इसे पांच प्रतिशत से कम करने के लिये प्रयासरत है। देश के 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर से अधिक दर्ज की गयी है। राजधानी दिल्ली 89 फीसदी रिकवरी दर के साथ शीर्ष पर है। दिल्ली की टीवी एंकर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट पहली बार देशभर में एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 6,42,588 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,42,588 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 1,88,32,970 हो गयी है। देश में जुलाई माह में दैनिक आधार पर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है और एक से पांच जुलाई तक प्रतिदिन औसतन 14852 मरीज ठीक हो रहे थे और 11 से 15 जुलाई तक यह आंकड़ा बढ़कर 19303 हो गया था तथा 26 से 30 जुलाई के दौरान यह आंकड़ा 34230 मरीज प्रतिदिन हो गया है। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में भी काफी इजाफा हो रहा है और जहां दो अप्रैल को यह दर मात्र 7.85 प्रतिशत थी वहीं 30 अप्रैल को बढ़कर 24.56 प्रतिशत, चार जून को 48.31 प्रतिशत हो गई थी और 30 जुलाई को बढ़कर 64.51 प्रतिशत दर्ज की गई है। चीन में लौटा कोरोना, 127 नए संक्रमित मरीज मिले देश की औसतन मृत्यु दर आज 2.21 है लेकिन देश के 24 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है। इसी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की दर वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर 64.44 प्रतिशत है लेकिन देश के 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां यह राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की पॅाजिटिवटी दर में भी लगातार सुधार आ रहा है। पिछले सात दिनों के आंकड़ों के अनुसार, देश के 21 राज्यों में पोजिटिवटी दर 10 प्रतिशत से भी कम है। जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में पोजिटिवटी दर पांच प्रतिशत से भी कम है। महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, पुड्डुचेरी और ओडिशा पोजिटिवटी दर 10 प्रतिशत से अधिक है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...