राफेल ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब दुनिया के मुल्कों के आगे गिड़गिड़ाया
राफेल ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब दुनिया के मुल्कों के आगे गिड़गिड़ाया

राफेल ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब दुनिया के मुल्कों के आगे गिड़गिड़ाया

राफेल ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब दुनिया के मुल्कों के आगे गिड़गिड़ाया नई दिल्ली। भारतीय सरजमी पर लड़ाकू विमान राफेल के पहुंचने के बाद से पाक की नींद उड़ गई है। पाकिस्तान से खबरें तो ऐसी भी आ रही हैं। जिस समय राफेल ने फ़्रांस से भारत के लिए उड़ान भरी थी। तभी से ही पाकिस्तान की सांसे फूलने लगी थी। उसको डर लगने लगा कि कही राफेल अम्बाला पहुंचने से पर हमला न कर दें। लड़ाकू विमान राफेल ने जब भारतीय सरजमीं पर लैंड किया । तो अंबाला से इस्लामाबाद तक इसकी गूंज सुनाई दी और पाकिस्तान की जान में जान आई। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारत अपनी वास्तविक रक्षा जरूरतों से ज्यादा हथियार जमा कर रहा है। उसने विश्व समुदाय से गुहार लगाई है कि वह भारत को हथियार जमा करने से रोके। पाकिस्तान ने कहा कि इससे दक्षिण एशिया में हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है। यूपी में बेकाबू कोरोना : एक दिन में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले और मौत हुई पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत लगातार अपने परमाणु हथियारों की संख्या और गुणवत्ता दोनों को ही बढ़ा रहा है। पाकिस्तानी ने कहा कि यह परेशान करने वाला है कि भारत लगातार अपनी जरूरत से ज्यादा सैन्य क्षमता इकट्ठा कर रहा है। भारत अब दूसरा सबसे बड़ा हथियारों का आयातक देश बन गया है। यह दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। पाकिस्तान में राफेल के बारे में जानने के लिए गूगल सर्च में भी राफेल ही ट्रेंड करने लगा वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में राफेल के बारे में जानने के लिए ऐसी होड़ मच गई थी कि गूगल सर्च में भी राफेल ही ट्रेंड करने लगा। गूगल ट्रेंड के मुताबिक, पाकिस्तान में कोई राफेल की कीमत जानने के लिए तो कोई दुनिया का सबसे अच्छा फाइटर जेट सर्च करने में जुटा था। सिंध हो या बलूचिस्तान या फिर खैबर पख्तूनवा, पूरे पाकिस्तान में राफेल की धमक दिखने लगी। इससे पता चलता है कि पाकिस्तानी न केवल राफेल के बारे में सब कुछ जान लेना चाहते थे बल्कि भारतीय वायुसेना के बारे में भी वो जानना चाहते थे। कुछ तो फाइटर एयरक्राफ्ट F-16 और राफेल में कौन बेहतर है, इसको जानने के लिए F-16 के साथ राफेल को सर्च कर रहे थे और यह सर्च गुरुवार को भी जारी है। अभी भी गिलगित-बाल्टिस्तान, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, सिंध और पंजाब में राफेल ट्रेंड कर रहा है। राफेल के आने से अब पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक करने वाली भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ गई बता दें कि राफेल के आने से अब पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक करने वाली भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ गई है। इराक और लीबिया में अपने युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन करने वाले राफेल लड़ाकू विमानों की सीधी टक्कर पाकिस्तान के अमेरिका निर्मित एफ-16 फाइटर जेट से होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, राफेल जंग में ‘गेमचेंजर’ साबित होगा और इसके आने पर पाकिस्तानी एयरफोर्स पर दबाव काफी बढ़ जाएगा। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in