back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी ने पूंजीवादी मीडिया का एक मायाजाल रचा, जल्द ही टूटेगा भ्रम

राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी ने पूंजीवादी मीडिया का एक मायाजाल रचा, जल्द ही टूटेगा भ्रम नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि देशवासियों को उनके नोटबंदी जैसे कदम की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। उनकी नीतियों के कारण देश बर्बाद हो रहा है। श्री गांधी ने गुरुवार को कहा कि मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था और रोज़गार का सत्यानाश। उनके पूंजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा। मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। 1. नोटबंदी 2. GST 3. कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था 4. अर्थव्यवस्था और रोज़गार का सत्यानाश उनके पूँजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा।https://t.co/8JWoOY1jGK — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 30, 2020 इसके साथ ही श्री गांधी ने एक खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि सरकार ने संसदीय समिति को बताया कि कोरोना और लॉकडाउन के चलते देश में करीब दस करोड़ नौकरियों पर ख़तरा पैदा हो गया है। इससे पहले, राहुल गांधी ने राफेल विमानों के भारत आने पर भारतीय वायुसेना को बधाई दी थी। साथ ही विमानों की खरीद को लेकर सरकार से सवाल पूछे थे। उन्होंने ट्वीट कर पूछा था कि राफेल विमान के लिए आईएएफ को बधाई। लेकिन क्या सरकार इन सवालों के जवाब देगी। 1.प्रत्येक विमान की कीमत 526 करोड़ की बजाए 1670 करोड़ क्यों दी गई? 2. 126 की बजाए सिर्फ 36 विमान ही क्यों खरीदे? 3. एचएएल की बजाए दिवालिया अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का कांट्रैक्ट क्यों दिया गया?’ Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...