back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुशांत की मौत में नया टर्न, रिया चक्रवर्ती लापता, लुकआउट नोटिस जारी कर सकती बिहार पुलिस

सुशांत की मौत में नया टर्न, रिया चक्रवर्ती लापता, लुकआउट नोटिस जारी कर सकती बिहार पुलिस पटना। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस जांच अब गति पकड़ चुकी है। पुलिस को सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। रिया लापता हो गईं हैं। पुलिस का उनसे मोाबइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। सूत्र बताते हैं कि बिहार पुलिस रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने पर विचार कर रही है। इस बीच जांच को गई बिहार पुलिस की टीम को मुुंबई पुलिस से मिल रहे असहयोग की समस्या पर विचार तथा आगे की रणनीति तय करने के लिए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अहम बैठक की है। बैठक के बाद डीजीपी ने महाराष्ट्र के डीजीपी से बात कर इस मामले में सहयोग मांगा है। जानिए कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे को ट्वीट करके क्या दिया जवाब सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बिहार पुलिस के आला अधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय में रणनीति तय की। रिया के सामने नहीं आने पर बिहार पुलिस लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है। बिहार पुलिस की एसआइटी को मुंबई पुलिस से सहयोग नहीं मिलने पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बैठक बुलाई थी। पुलिस मुख्यालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने स्वयं महाराष्ट्र के डीजीपी से बात की तथा इस मामले को देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ बताकर बिहार पुलिस की एसआइटी को महाराष्ट्र पुलिस से सहयोग दिलाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया। डीजीपी ने ली जांच में प्रगति की बिंदुवार जानकारी उधर, डीजीपी बैठक में मौजूद पटना के आइजी संजय सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा से एसआइटी की जांच संबंधित प्रगति से अवगत हुए। संजय सिंह ने जांच में शुक्रवार तक की प्रगति की डीजीपी को बिंदुवार जानकारी दी। रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए खोज रही पुलिस बिहार पुलिस की एसआइटी अब रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए खोज रही है। उनसे पूछताछ के लिए सवालों की सूची तैयार है। एसआइटी को बस रिया चक्रवर्ती के सामन आने का इंतजार है। शुक्रवार को भी बिहार पुलिस की एक टीम रिया चक्रवती के घर पहुंची, लेकिन वे नहीं मिलीं। उनके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका। खबर है कि रिया की एक मैनेजर एसआइटी के संपर्क में है। उसके जरिए आरोपित अभिनेत्री से बात करने की कोशिश की जा रही है। इधर, एकाएक रिया का पर्दे से गायब हो जाना बड़े सवाल भी खड़े कर रहा है। पंजाब मेें अनलॉक 3.0 में जिम-याेग केंद्र खुलेंगे 5 अगस्त से, होटल-रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक Open विदित हो कि बीते 14 जून को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मुंबई स्थित उनके फ्लैट में हो गई थी। इस मामले की मुंबई पुलिस की जांच से सुशांत के पिता असंतुष्ट हैं। उन्होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार पर धन उगाही, ब्लैकमेल, सुसाइड के लिए उकसाने व प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोपों में पटना में एफआइआर दर्ज करा दी है। इस मामले की जांच के लिए पटना से बिहार पुलिस का विशेष दल मुंबई गया है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

CBI जांच के बीच NEET छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी, घर में फेंका गया खौफनाक पर्चा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में NEET छात्रा की मौत के मामले में CBI ने जांच शुरू कर दी है, वहीं परिवार को हत्या की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...