back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा का आरोप- तृणमूल में शामिल होने से किया था मना, तो कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकाया

भाजपा का आरोप- तृणमूल में शामिल होने से किया था मना, तो कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकाया कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव उसके घर के पास एक पेड़ से लटका पाया गया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ता की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हत्या की है क्योंकि उसने राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया था। यूएई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंची वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद तथा राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोप हैं। पुलिस जांच में सच सामने आ जाएगा। पुलिस ने बताया कि दक्षिण बंगाल के रामनगर इलाके में भाजपा के बूथ प्रमुख पूर्णचंद्र दास (44) का शव स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका पाया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। महाराष्ट्र : मराठवाड़ा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 हजार के करीब, 795 की मौत इससे पहले भाजपा नेता दीबेंद्र नाथ रॉय 13 जुलाई को उत्तरी दिनाजपुर जिले में अपने घर के पास फंदे से लटके मिले थे। उनके परिजनों तथा भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गई निर्मम हत्या है। सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपों से इनकार किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में BJP की सरकार बनी तो महिलाओं और युवाओं को ₹3000, 45 दिन में 7वां वेतन आयोग होगा लागू- जानिए और क्या-क्या मिलेगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Amit Shah ने भारती BJP का संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर बीजेपी ने...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵