back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती बोले – पहले कोरोना को भगाएं, फिर दीप जलवाएं

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती बोले – पहले कोरोना को भगाएं, फिर दीप जलवाएं नई दिल्ली। राम मंदिर भूमि पूजन पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट देवशयन के समय में बिना मुहूर्त के ही मंदिर का निर्माण आरम्भ करा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना का संक्रमण पूरे देश में हावी है। लोग विपत्ति में हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री व उनके समर्थक देवशयन की स्थिति में राम मंदिर के निर्माण कार्य का आरम्भ करने जा रहे हैं। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि जनता से अपील कर रहें हैं कि पूरे देशवासी उस दिन दीप जलाएं और हर्ष मनाएं। पश्चिम बंगाल हर हफ्ते 2 दिनों का रहेगा लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ाया इस समय हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह स्वयं कोरोना से ग्रस्त हैं। जब प्रतिदिन कोरोना पीड़ितों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। तो बजाय स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लोगों से उत्सव मनाने की अपील करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान् श्रीराम का मंदिर बनाए जाने से हमें कोई आपत्ति नहीं है, परन्तु भगवान की जन्मस्थली में गर्भगृह के आग्नेय कोण में भगवान के बालरूप की स्थापना की जानी चाहिए। शास्त्रोक्त विधि-विधान से मंदिर का निर्माण होना चाहिए। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵