back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आखिरी वीडियो संदेश में अमर सिंह बोले थे ‘टाइगर अभी जिंदा है’

आखिरी वीडियो संदेश में अमर सिंह बोले थे ‘टाइगर अभी जिंदा है’ नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। इनका पिछले करीब छह महीने से सिंगापुर में इलाज चल रहा था। मार्च में उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए वीडियो रिलीज किया था और कहा था कि ‘टाइगर अभी जिंदा है। Tiger Zinda Hai!! pic.twitter.com/YWm3Sb0Yuw — Amar Singh (@AmarSinghTweets) March 2, 2020 वीडियो जारी कर अपने चिर परिचित अंदाज में अमर सिंह ने कहा था कि सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। मैं बीमार हूं, त्रस्त हूं लेकिन संत्रस्त (डरा) नहीं हूं। हिम्मत बाकी है, जोश बाकी है, होश भी बाकी है। हमारे शुभचिंतक और मित्रों ने ये अफवाह बहुत तेजी से फैलाई कि मुझे यमराज ने अपने पास बुला लिया है। यह बिल्कुल भी सच नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन उन्होंने आगे कहा था कि ‘मां भगवती की इच्छा हुई तो अपनी शल्य चिकित्सा के उपरांत शीघ्र-अतिशीघ्र वापस लौटूंगा। मैं जैसा भी हूं… अच्छा हूं, बुरा हूं… आपका हूं। मैंने अपनी चिरपरिचित शैली, प्रथा और परंपरा के अनुकूल जीवन जिया है, इसी तरह आगे भी जीता रहूंगा।’ अमर सिंह बोले थे, मेरी मृत्यु की कामना करना छोड़ें अमर सिंह ने कहा था कि हमारे जो मित्र मेरी मृत्यु की कामना कर रहे हैं, वह यह कामना छोड़ें। मृत्यु हर दम हमारे द्वार को खटखटाती है। झांसी में एक बार हवाई जहाज से गिर गया था तो भी यमराज ने मुझे स्वीकार नहीं किया। 10 साल पहले गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ तो भी वापस लौट कर आया। 12-13 दिनों तक मिडिल ईस्ट में वेंटिलेटर पर मौत से लड़कर आ गया। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले इस बार तो बिल्कुल स्वस्थ हूं, बिल्कुल सचेतन हूं। डॉक्टरों का कहना है कि मेरा मस्तिष्क किसी 10 साल के बच्चे से भी ज्यादा उर्वरक है। हमारे जो भी शुभेच्छु मेरी मौत की खबर फैला रहे हैं। उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ के शीतला माता मंदिर में दलित बुजुर्ग के साथ बर्बरता, ‘गालियां दीं, पेशाब चटवाया’, आरोपी अरेस्‍ट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । लखनऊ के काकोरी कस्बे में शीतला माता मंदिर के प्रांगण में बीमार दलित बुजुर्ग रामपाल के साथ अमानवीय घटना...
spot_img

Latest Stories

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵