back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐश्वर्या और आराध्या के ठीक होने पर भावुक हुये अमिताभ बच्चन, बोले- नहीं रोक पाए आंसू

ऐश्वर्या और आराध्या के ठीक होने पर भावुक हुये अमिताभ बच्चन, बोले- नहीं रोक पाए आंसू नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद से अस्पताल में भर्ती है। लेकिन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब ऐश्वर्या और आराध्या घर पर रहेंगे जबकि अमिताभ और अभिषेक बच्चन को कुछ दिन और डॉक्टर्स की निगरानी में रहना होगा। अभिषेक बच्चन ने इसकी जानकारी दी और बहू व पोती के ठीक होने के बाद अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। प्रियंका चोपड़ा के घर आई नन्ही परी, जोनस और सोफी टर्नर बने माता-पिता ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बिग बी भी भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। अमिताभ ने खुद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। अमिताभ ने ऐश्वर्या और आराध्या के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एक ट्विटर और इंस्टाग्राम पोस्ट किया और बताया कि वो अपने आंसू नहीं रोक पाए। साथ ही उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया। View this post on Instagram अपनी छोटी बिटिया , और बहुरानी को ,अस्पताल से मुक्ति मिलने पर ; मैं रोक ना पाया अपने आंसू प्रभु तेरी कृपा अपार , अपरम्पार A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on Jul 27, 2020 at 9:36am PDT अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं रोक ना पाया अपने आंसू… प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार।’ साथ ही इंस्टाग्राम पर अमिताभ ने ऐश्वर्या और आराध्या की एक फोटो भी शेयर की है। अमिताभ बच्चन के पोस्ट के बाद 9 लाख से ज्यादा इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं और कमेंट्स में अमिताभ की भी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.66 करोड़ के पार, 24 घंटे में 47703 नए केस इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऐश्वर्या और आराध्या के डिस्चार्ज होने की जानकारी दी थी। अपने ट्वीट में अमिताभ ने कहा था- ‘आपकी निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट नेगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर होंगे। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में रहेंगे।’ Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। X (ट्विटर), इंस्टाग्राम और टम्बलर पर वे रोजाना फैंस...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵