back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्राजील में कोरोना से 88 हजार से ज्यादा की मौत, 25 लाख के करीब संक्रमित

ब्राजील में कोरोना से 88 हजार से ज्यादा की मौत, 25 लाख के करीब संक्रमित ब्राजील में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 921 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 88000 के पार पहुंच गयी है। यहां पर अब तक इस महामारी से 88539 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस संक्रमण के 40816 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 2483191 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ने से इन छोटे शहरों में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना ब्राजील कोरोना वायरस से संक्रमित होने और इसके कारण होने वाली मौतों के मामले में अमेरिका के बाद विश्व में दूसरे नंबर पर है। इस प्राणघातक विषाणु से ब्राजील में सबसे अधिक साओ पाउलो प्रभावित हुआ है। यहां पर इससे अब तक 487654 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 21676 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद रियो डी जेनेरियो में 159,639 संक्रमित तथा 13033 की मौत और सिएरा में 165550 लोग संक्रमित तथा 7613 लोगों की मौत हुई है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵