पं बंगाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, पार्टी में शोक की लहर
पं बंगाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, पार्टी में शोक की लहर

पं बंगाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, पार्टी में शोक की लहर

पं बंगाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन, पार्टी में शोक की लहर कोलकाता। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वह 78 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है। पिछले कई दिनों से बीमार श्री मित्रा कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। राज्य कांग्रेस ने पार्टी के ट्वीटर पर श्री मित्रा निधन की जानकारी दी। भूमि पूजन के दिन, हरे और केसरिया रंग की नवरत्न जड़ित पोशाक पहनेंगे रामलला प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, “पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह पार्टी के लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना करते हैं।” WBPCC President Somen Mitra has breathed his last, a short while ago. As we struggle to come to terms with this immense loss, all our prayers and thoughts are with Dada’s family. May his soul rest in peace pic.twitter.com/6T207fyt2A — West Bengal Congress (@INCWestBengal) July 29, 2020 सोमेन मित्रा का इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और रविवार को जानकारी मिली थी कि उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। डॉक्टर ने बताया था, ‘उनकी तबीयत में सुधार है लेकिन किडनी संबंधी रोग के चलते उनके क्रिएटिनिन का स्तर अब भी बढ़ा हुआ है। उनके हृदय की हालत भी कमजोर है, लेकिन खतरे से बाहर है।’ फिलहाल वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in