back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

त्योहारों के मौसम में असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी निगाह, सुरक्षा का रखें विशेष ख्याल

त्योहारों के मौसम में असामाजिक तत्वों पर रखें कड़ी निगाह, सुरक्षा का रखें विशेष ख्याल लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भूमि पूजन के अलावा बकरीद और रक्षाबंधन के पर्व के मद्देनजर जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। श्री योगी ने बुधवार रात वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ईद-उल-अज़हा (बकरीद), रक्षाबन्धन, अयोध्या कार्यक्रम, जन्माष्टमी तथा स्वतंत्रता दिवस को देखते हुये सुरक्षा के पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित करें। पर्वों एवं त्योहारों सहित अयोध्या व स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पूर्णतया पालन करते हुए शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराया जाए। उन्होंने शरारती व असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए। अयोध्या : मस्जिद निर्माण के लिये ट्रस्ट का गठन, सुन्नी वक्फ बोर्ड बना संस्थापक ट्रस्टी उन्होने संवेदनशील जिलों पर खास एहतियात बरते जाने के निर्देश दिये और पुलिस पेट्रोलिंग, पीआरवी-112 पेट्रोलिंग की व्यवस्थाएं निरन्तर गतिशील रहें। विवाद की आशंकाओं को हर हाल में रोका जाए। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। रक्षाबंधन एवं बकरीद पर्व के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने आज प्रदेश के समस्त जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विविध दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/nTS8ZG8KrG — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 29, 2020 श्री योगी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत अभी तक सभी त्योहार प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए मनाए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। इसी प्रकार बकरीद को भी मनाया जाये। इसके दृष्टिगत साफ सफाई रखी जाए। लोग घरों में रहकर ही त्योहार मनाएं। कोई भी कार्यक्रम सार्वजनिक स्थानों पर न हो। राफेल को फ्रांस से भारत लाने वाले इन Real Heroes को सलाम, जानें इनके बारे में सभी धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया जाए। उनके माध्यम से लोगों को घरों में रहकर ही कार्यक्रम मनाए जाने की अपील की जाए। कई धर्मगुरुओं ने बकरीद के दृष्टिगत घरों में ही त्योहार मनाए जाने व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए जाने की अपील भी की है। उन्होने कहा कि रक्षाबन्धन पर्व को भी कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए मनाया जाए। सार्वजनिक स्थल पर कोई कार्यक्रम आयोजित न होने पाए। रक्षाबन्धन के मद्देनजर महिलाओं के आवागमन में कोई असुविधा न हो। उनके प्रति किसी भी प्रकार की छेड़खानी, दुव्र्यवहार व आपराधिक घटनाओं को हर हाल में रोका जाए। लोग घरों में ही त्योहार मनाएं। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपी में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, तीसरे उपमुख्यमंत्री समेत छह नए मंत्रियों की संभावना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़ हो गई हैं। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...