back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानिए भारत में मित्रता दिवस कब मनाया जाता है?

जानिए भारत में मित्रता दिवस कब मनाया जाता है? लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में इस साल 2 अगस्त को मित्रता दिवस (फेंड्रशिप डे) मनाया जाएगा। भारत में हर साल अगस्त के पहले रविवार को फेंड्रशिप डे मनाया जाता है। आपको बता दें 30 जुलाई, गुरुवार को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया गया था। यह खास दिन दोस्तों को समर्पित होता है। फेंड्रशिप डे के दिन दोस्त एक दूसरे को गिफ्टस, कार्डस और बैंड देते हैं। जीवन में दोस्त बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। हम अपनी बातों को दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। एक सच्चा दोस्त जीवन की हर परिस्थिति में साथ निभाता है। आइए जानते हैं फ्रेंडशिप डे का इतिहास और महत्व… फ्रेंडशिप डे का इतिहास फ्रेंडशिप डे मनाने के पीछे दो कहानियां काफी प्रचलित हैं। पहली कहानी ऐसा कहा जाता है कि अमेरिकी सरकार ने 1935 में एक आदमी की हत्या कर दी थी। इसके बाद उस आदमी के दोस्त ने भी आत्महत्या कर ली थी। तब से अमेरिकी सरकार ने उस दिन को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाना शुरू किया। दूसरी कहानी ऐसा कहा जाता है कि एक व्यापारी ने 1930 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। इस व्यापारी का नाम जोएस हाल था। जोएस हाल ने फ्रेंडशिप डे की शुरुआत करते हुए उस दिन दोस्तों को कार्ड्स और गिफ्ट दिए थे। भारत में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रविवार को लगभग सबकी छुट्टी होती है, जिस वजह से भारत में रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। फ्रेंडशिप डे का महत्व फ्रेंडशिप डे का बहुत अधिक महत्व होता है। दोस्त जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दिन हम अपने दोस्तों को हर स्थिति में साथ निभाने के लिए धन्यवाद कह सकते हैं। यह दिन याद दिलाता है कि जीवन में दोस्तों का बहुत अधिक महत्व होता है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Friendship Day 2025: अगस्त के पहले रविवार को ही क्‍यों मनाते है फ्रेंडशिप डे, जानिए इसके पीछे की कहानी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दोस्ती एक एहसास है जिसे शब्‍दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वैसे तो दोस्ती का सेलिब्रेशन किसी...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵