back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किडनैपिंग मर्डर केस में होगी NSA की कार्रवाई, योगी ने किया 5 लाख मुआवजे का एलान

किडनैपिंग मर्डर केस में होगी NSA की कार्रवाई, योगी ने किया 5 लाख मुआवजे का एलान लखनऊ। गोरखपुर में बच्चे के अपहरण कर हत्या के मामले में सीएम योगी ने परिवार वालों को 5 लाख मुआवजा देने का एलान किया। सीएम योगी ने गोरखपुर में अपहृत बालक की मृत्यु की घटना में अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 27, 2020 अपराधियों के विरुद्ध एनएसए लगाए जाने पर विचार करने तथा प्रकरण में पुलिस की जवाबदेही निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदन व्यक्त करते हुए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने गोरखपुर में अपहृत बालक की मृत्यु की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध NSA लगाए जाने पर विचार करने तथा प्रकरण में पुलिस की जवाबदेही निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं। — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 27, 2020 साथ ही कहा कि राज्य सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर सपा और कांग्रेस ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। बीते कुछ दिनों से राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि, गोरखपुर के एक पान विक्रेता के बेटे का अपरहरणकर्ताओं ने 26 जुलाई (रविवार) को दोपहर 1 बजे के आसपास अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने पान विक्रेता से एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। गोरखपुर में अपहृत बालक की मृत्यु के प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 27, 2020 बताया जा रहा है कि एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी निशानदेही पर बच्चे की डेड बॉडी बरामद की गई है। यूपी एसटीएफ ने शव बरामद किया है। अपहरणकर्ताओं की तलाश में यूपी एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही है। घटना गोरखपुर के पिपराइच थाने की है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

बांके बिहारी मंदिर की रेलिंग ठीक करने का जिम्मा मुस्लिम ठेकेदार को मिला तो भड़का संत समाज, CM योगी को लिखा खत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने का ठेका मुस्लिम ठेकेदार सलीम अहमद...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...