back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार बीजेपी से जुड़ा : आतिशी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर अब राजनीति का मुख्य केंद्र बन गया है। आप नेता आतिशी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अंसार- भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है। ये साफ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफी मांगे। भाजपा गुंडों-लफंगों की पार्टी है। आप विधायक आतिशी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हमला करने वाले को सम्मानित कर देश भर में ये संदेश दे दिया कि वो गुंडों के साथ हैं। जहांगीरपुरी की घटना की भी जांच होगी तो पता चलेगा कि दंगे करने वाले बीजेपी के ही लोग हैं। इसके साथ ही आप ने तस्वीरें भी जारी की जिनमें अंसार को भाजपा नेताओं के साथ दिखाया गया है। वहीं दूसरी बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि अंसार दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ संबंध थे। सांसद मनोज तिवारी ने कहा, जहांगीरपुरी में हमले का मास्टरमाइंड – मोहम्मद अंसार – आप का कार्यकर्ता निकला। इसका प्रमाण तस्वीरों से मिलता है। ताहिर हुसैन जो 2020 में दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड था, वह भी आप पार्षद था। क्या आप दंगों की फैक्ट्री चला रही है? दिल्ली पुलिस के मुताबिक जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी 35 वर्षीय मोहम्मद अंसार है जोकि पेशे से कबाड़ी है। जहांगीरपुरी में जिस जगह हिंसा हुई वहां से कुछ 200 मीटर की दूरी पर बी ब्लॉक में है अंसार का पांच मंजिला घर है और वह महंगी कारों व सोने के आभूषणों का भी शौकीन है। अंसार को पुलिस ने मुख्य आरोपी इसलिए बनाया क्योंकि बताया जाता है कि जब वह शोभायात्रा में बात करने के लिए गया तब ही विवाद बढ़ गया और बवाल हो गया। वहीं अंसार के परिवार से जब पूछा गया कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। उनका कहना है कि वह किसी पार्टी से नहीं जुड़े हैं। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...