नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक 42 वर्ष के टीचर ने आठवीं क्लास के 6 बच्चों को पॉर्न वीडियोज दिखाकर उनका यौन शोषण किया। आरोपी टीचर का नाम प्रमोद सरदार है जो चार महीनों से स्कूल में बच्चों का यौन शोषण कर रहा था। छात्राओं ने CWC से बात करते हुए बताया कि उनके साथ क्या हुआ था।
चाइल्ड हेल्पलाइन पर कंपलेंट हुई दर्ज
छात्राओं के द्वारा दर्ज की गई कंपलेंट में कहा गया है कि वो उन्हें अपने फोन पर वीडियो दिखाता था और गलत तरीके से उन्हें छूता था। मामला तब प्रकाश में आया जब चाइल्ड हैल्पलाइन पर स्कूल टीचर की कंपलेंट आई। हालांकि शिकायत कर्ता का नाम उजागर नहीं किया गया है।
CWC ने किया स्कूल का दौरा
चाइल्ड हेल्पनाइन पर कंपलेंट रिसीव करने के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (CWC) ने मंगलवार को स्कूल का दौरा किया। कमिटी के लोगों ने प्रिंसिपल से कहा कि वो उन छात्राओं से अकेले में कुछ बात करना चाहते हैं। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि 4 महीनों से वो क्या झेल रही थी।
पुलिस ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं से पूछताछ की
पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल धुले ने बताया कि उन्हें CWC से कॉल आया और फिर पुलिस की टीम ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं से पूछताछ की। छात्राओं ने बताया कि आरोपी टीचर उन्हें गलत वीडियो दिखाकर गलत तरीके से छूता था। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और BNS और POCSO act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
घटना की जानकारी पाकर शॉक में है प्रिंसिपल
स्कूल के प्रिंसिपल रविन्द्र समदूर ने बताया कि घटना के सामने आने के बाद वो शॉक में हैं। अगर उन्हें इसके बारे में पता होता तो वो सबसे पहले कार्रवाई करते। जब CWC की टीम ने छात्राओं से बात की तो हमें पूरी घटना के बारे में पता लगा। वुमेन कमीशन की पूर्व सदस्य आशा मिर्जे ने कहा है कि यह बहुत ही चौकाने वाली घटना है। उस टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ स्कूल के और कर्मचारी जो इसमें शामिल हैं उन्हें भी सजा दी जानी चाहिए।





