back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पुलिस मुठभेड़, 5 नक्सलवादी मारे गए

मुंबई, 29 मार्च (हि. स.)। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोब्रामेन्धा इलाके में सोमवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलवादी मारे गए । गढ़चिरौली जिले के नक्सल रेंज के डीआईजी संदीप पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। घटनास्थल से सी- 60 कमांडो टीम ने बड़े पैमाने पर नक्सली साहित्य बरामद किया है। संदीप पाटिल के अनुसार इलाके में बीती रात सी- 60 के जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान इलाके में छिपे नक्सलियों ने पुलिस की टीम पर अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पुलिस ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इसके बाद अन्य नक्सली मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/ प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की पत्‍नी बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राजनीतिक हलकों में सुनेत्रा पवार को...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...