back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र : पुणे और परभणी में भी रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा

मुंबई, 12 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर, जलगांव एवं औरंगाबाद के बाद शुक्रवार को पुणे और परभणी में रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा कर दी गयी। ठाणे और पालघर जिले में भी रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं राज्य की राजधानी मुंबई में अगर जनता ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन नहीं किया तो यहां भी रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा की जा सकती है। पुणे में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील भी उपस्थित थे। बैठक खत्म होने के बाद विभागीय आयुक्त सौरव राव ने पत्रकारों को बताया कि पुणे में शुक्रवार (12 मार्च) से 31 मार्च तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया गया है, जो प्रतिदिन रात्रि 11 से सुबह 6 बजे प्रभावी रहेगा। नाइट शिफ्ट में काम करने वालों को आवाजाही के लिए अनुमति लेना आवश्यक होगा। नई पाबंदियों के तहत स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे जबकि होटल-रेस्तरांओं को रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी और घर तक खाना पहुंचाने की सेवा रात 11 बजे तक मिलेगी। होटल एवं रेस्तरांओं का परिचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ करने की अनुमति होगी। लोगों को रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक बिना वजह सड़कों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी। वैवाहिक समारोह, अंतिम संस्कार, राजनीतिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। राज्य के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं परभणी जिले के प्रभारी मंत्री नवाब मलिक ने पत्रकारों को बताया कि जिले में कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण आज से अगले दो दिन के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। यह रात्रि 11 से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। राज्य सरकार ठाणे और पालघर जिले में आंशिक लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल चहल ने कहा कि अभी शहर में लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। जनता कोरोनो प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करे, यही अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो मुंबई में भी आंशिक लॉकडाउन लगाने का विचार करना पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार नागपुर, अकोला और औरंगाबाद में लॉकडाउन लगाने की घोषणा गुरुवार को ही कर चुकी है। अकोला में शनिवार से 15 मार्च तक के लिए आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। नागपुर में 15 से 21 मार्च के बीच सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट दी जाएगी। निजी कार्यालय बंद रखे जाएंगे और शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या 25 फीसदी तक कम की जाएगी। वहीं, औरंगाबाद शहर में 4 अप्रैल तक वीकेंड (सप्ताहांत) रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की पत्‍नी बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राजनीतिक हलकों में सुनेत्रा पवार को...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵