back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह को निलंबित किया

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और वर्तमान में स्टेट होम गार्डस के कमांडेंट-जनरल परमबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। इसकी घोषणा गुरुवार शाम को की गई। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी और पिछले महीने मुंबई की एक अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए सिंह का निलंबन, अतिरिक्त मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई एक जांच रिपोर्ट के बाद किया गया है। अन्य बातों के अलावा, रिपोर्ट ने सिंह के खिलाफ अखिल भारतीय सिविल सेवा नियमों की अवहेलना करने के लिए कार्रवाई की सिफारिश की थी। सिंह पिछले लगभग छह महीने से लापता थे और वह एक सप्ताह पहले (पिछले गुरुवार) ही मुंबई में फिर से सामने आए थे। सिंह जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के कई मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें मुंबई और ठाणे में दर्ज मामलों के साथ ही जमानती और गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट भी शामिल है। इसके साथ ही सरकार द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश के. यू. चांदीवाल जांच आयोग भी उनसे जुड़े मामलों की निगरानी कर रहा है। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵