Maharashtra government should protect women and citizens instead of leaders: Chandrakant Patil
Maharashtra government should protect women and citizens instead of leaders: Chandrakant Patil

नेताओं की बजाय महिलाओं व नागरिकों को सुरक्षा दे महाराष्ट्र सरकार : चंद्रकांत पाटिल

मुंबई, 10 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि सरकार को नेताओं की बजाय महिलाओं और नागरिकों को सुरक्षा देना चाहिए। पाटील ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उनके नेताओं की सुरक्षा देने के लिए सक्षम हैं। चंद्रकांत पाटील ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के नेताओं के लिए सुरक्षा कवच का काम कर रहे हैं। इसलिए भाजपा नेताओं को सरकारी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। राज्य में पत्रकारों तथा सरकार के विरुद्ध बोलने वालों पर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार को बदले की कार्रवाई करते समय जो उर्जा खत्म हो रही है, उसे बचाकर जनहित के काम में लगाना चाहिए। महाराष्ट्र में महिलाओं पर होने अत्याचार बढ़े हैं। इसलिए भाजपा नेताओं की सुरक्षा हटाकर सरकार को राज्य में महिलाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्य सरकार ने कई नेताओं की सुरक्षा कम कर दी है। इनमें सर्वाधिक भाजपा नेता शामिल हैं। हालांकि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि नेताओं की सुरक्षा हटाने का काम गृहविभाग की कमेटी करती है। यह कमेटी नेताओं को आने वाले धमकी के स्वरूप को देखकर ही सुरक्षा सुनिश्चित करती है। नेताओं की सुरक्षा कम होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर उनकी भी सुरक्षा कम करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.