back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र : अनिल देशमुख के दोनों सचिवों को एक जुलाई तक ईडी की कस्टडी

-ईडी ने दूसरा समन जारी कर देशमुख को पूछताछ के लिए अगले हफ्ते बुलाया मुंबई, 26 जून (हि.स.)। सौ करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली मामले में मुंबई की विशेष अदालत ने शनिवार को पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के दो सहयोगियों- कुंदन शिंदे और संजीव पालांडे को एक जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं ईडी ने आज पूछताछ के लिए देशमुख के उपस्थित नहीं होने पर उनको दूसरा समन जारी किया है और उनसे अगले सप्ताह ईडी दफ्तार में उपस्थित होने के लिए कहा है। ईडी ने शुक्रवार को देशमुख के मुंबई और नागपुर स्थित पांच ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। छापेमारी की कार्रवाई खत्म होने के बाद ईडी के अधिकारी देशमुख के दो निजी सचिवों- कुंदन शिंदे और संजीव पालांडे को पूछताछ के लिए दफ्तर ले गए थे, जहां देर रात उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद ईडी ने देशमुख को समन भेजकर पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी दफ्तर में उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन देशमुख नहीं गए। देशमुख के वकील जयवंत पाटिल ने बताया कि ईडी ने समन के साथ कोई भी दस्तावजे नहीं दिया है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि ईडी किस मामले पर अनिल देशमुख से पूछताछ करना चाहती है। इसी वजह से अनिल देशमुख आज ईडी दफ्तर में नहीं गए। इसके बाद ईडी सूत्रों ने बताया कि अनिल देशमुख को दूसरा समन जारी कर अगले सप्ताह ईडी दफ्तर में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵