नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा के बाद कई नेताओं के सामने आए है। इस बीच डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी एक बयान दिया है। नागपुर हिंसा के बाद डिप्टी सीएम ने मुस्लिमों को सुरक्षा का भरोसा दिया है। शुक्रवार को मुंबई के इस्लाम जिमखाना में रमजान के चलते एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार अपनी पार्टी की ओर से इस आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आपका भाई अजित पवार आपके साथ है। मुस्लिम भाइयों को जो भी आंखें दिखाएगा, दो गुटों में झगड़ा लगाएगा, चाहे वो कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।’
‘एकता ही हमारी असली ताकत’
अजित पवार ने कहा, ‘भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है। हमें किसी भी विघटनकारी ताकतों के जाल में नहीं फंसना है। रमजान का त्यौहार भाईचारे का त्यौहार है। गुड़ी पड़वा और ईद आने वाली है। ये सभी त्योहार हमें भाईचारें ओर मिलजुल कर रहना सिखाते है। क्योंकि एकता ही हमारी असली ताकत है।’
‘आपका भाई आपके साथ है’
उन्होंने कहा, ‘मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपका भाई अजित पवार आपके साथ है। जो कोई भी हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को आंख दिखाएगा, जो भी दो गुटों में विवाद कराने की कोशिश करेगा ओर कानून को अपने हाथ में लेगा उसे बख्शा नही जाएगा। चाहें वो कोई भी हो।
नागपुर हिंसा के बाद अजित पवार का ये पहला बयान
डिप्टी सीएम अजित पवार ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब पिछले सोमवार को नागपुर में दो पक्षों के बीच हिंसा भड़क गई थी। पांच दिन पहले हुई हिंसा के बाद शहर के हालात अब भी सामान्य नहीं हो सके हैं। शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। स्थिति तनावपूर्ण है। वही, हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू है।
सिर्फ 15 मिनट में पड़ी गई की नमाज
रमजान के चलते शुक्रवार को जुमे की नमाज पड़ी गई। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए और सामूहिक नमाज पर रोक लगा दी। हालांकि, पुलिस ने मस्जिदों में इमाम सहित सिर्फ पांच लोगों को नमाज अदा करने की इजाजत दी। आमतौर पर जुमे की नमाज में सैकड़ों लोग शामिल होते हैं। और लेकिन इस बार हिंसा और कर्फ्यू के चलते महज 15 मिनट में नमाज पड़कर खत्म कराई गई। हिंसा के बाद नागपुर शहर के हालात सामान्य है।





