Maharashtra: A case of rape registered against the trustee of Mahim Dargah
Maharashtra: A case of rape registered against the trustee of Mahim Dargah

महाराष्ट्र : माहिम दरगाह के ट्रस्टी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज

मुंबई, 02 जनवरी (हि.स.)। माहिम दरगाह के ट्रस्टी डॉ. मुदस्सिर निसार के विरुद्ध माहीम पुलिस स्टेशन में एक महिला ने शनिवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की गहन जांच माहिम पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपित डॉ. मुदस्सिर निसार वक्फ बोर्ड का भी सदस्य है। निसार ने नवी मुंबई में रहने वाली महिला को जनवरी 2020 में ही निकाह करने का झांसा दिया था। इसके बाद निसार ने महिला से कई बार संबंध स्थापित किया था। इस संबंध की जानकारी मिलने के बाद पहले से ही विवाहित महिला के पति ने उससे तलाक ले लिया था। महिला एक साल तक आरोपित निसार से निकाह की मिन्नत करती रहीं, लेकिन जब निसार ने निकाह नहीं किया तो पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि निकाह का झांसा देकर आरोपित ने डॉ. मुदस्सिर निसार उसके साथ माहिम दरगाह परिसर में ही दुष्कर्म किया था। आरोपित अब तक उसे टालता रहा, इसी वजह से आज उन्होंने निसार के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in