back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 संगम नगरी में डूबकी लगाने सितारों का भी लगेगा जमावड़ा, इस दिन आऐगें ये स्टार्स

हर बार की तरह इस बार भी प्रयागराज महाकुंभ में कई फिल्मी सितारें आस्था के रंग में ढलते आऐंगे नजर। महाकुंभ में इन फिल्मी सितारों में अमिताभ बच्चन से लेकर साऊथ की बड़ी हस्तियां संगम में लगाएंगी डुबकी ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आस्था की नगरी प्रयागराज में 12 साल के लंबे इंतजार के बाद आए इस महाकुंभ 2025 में डूबकी लगाने सभी लोग बढ़ चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा। प्रयागराज को तीर्थों का राजा भी कहा जाता है। धार्मिक प्रथाओं के लिए जाना जाने वाला एक पवित्र स्थल माना गया है। महाकुंभ के अद्भुत संगम में साधु संतों ने अमृत स्नान किया। हर बार की तरह इस बार भी प्रयागराज महाकुंभ में कई फिल्मी सितारे आस्था के रंग में ढलते आऐंगे। इनमें स्वामी रामभद्राचार्य के शिविर में महाकुंभ के दौरान गीतकार-संगीतकार भी आस्था के रंग में रमते आएंगे नजर। महाकुंभ में अमिताभ बच्चन से लेकर साऊथ की बड़ी हस्तियां भी संगम में डुबकी लगाएंगी। 

ये सभी देगें अपनी-अपनी परफार्मेंस

श्वेता नंदा, ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर सहित राजपाल यादव, रवि किशन, आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे, मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ, अनूप जलोटा, शंकर महादेवन, मालिनी अवस्थी, कैलाश खेर, सोनू निगम जैसे सभी सितारें होगें शामिल। बता दें कि अभी इन सितारों के आने के दिन और तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। ये इनके सिक्योरिटी और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं हजारों-लाखों के मौजूदगी में पहली बार एक्ट्रेस अदा शर्मा शिव तांडव स्तोत्र का लाइव पाठ करेंगी। वहीं आनेवाले सितारो में ये सभी देगें अपनी-अपनी परफार्मेंस। देखें इनकी पूरी लिस्ट। 

जानिए कौन कब करेगा परफॉर्म

1- 14 जनवरी को हेमा मालिनी शक्ति पूजा नाट्यनृत्य बधाई गीत प्रस्तुत करेंगी। 

2- वहीं जुबिन नौटियाल 15 जनवरी को करेगें राम संध्या।

3- वहीं अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन की तरफ से 16 से 20 जनवरी तक रामलीला का किया जाऐगा आयोजन।

4- 21 जनवरी को मृदुल गायक सांसद मनोज तिवारी और भजन सम्राट कन्हैया मित्तल करेगें अपने गीतों की जुगलबंदी।

5- 23 जनवरी को एक्ट्रेस कंगना रनौत भी देंगी अपनी खास प्रस्तुति।

6- 24 जनवरी को अक्षरा सिंह देंगी अपनी प्रस्तुति,तो वहीं, 25 जनवरी को पर्यावरण और नदी संरक्षण को लेकर होगी शिविर संगोष्ठी। 

7- तो वहीं एक फरवरी को स्वामी रामभद्राचार्य के शिविर में आएंगे गायक नीति मोहन और गीतकार मनोज मुंतशिर।

8- इस महाकुंभ में एक्टर संजय दत्त, गायक उदित नारायण, सोनू निगम, कैलाश खेर, मीका सिंह जैसें कई कलाकार होगें शामिल।

बताते चलें कि 12 साल में आने वाले इस महाकुंभ में इस बार बड़े पैमाने पर हर छोटे से बड़े पैमानें पर तैयारी की गई है.योगी सरकार द्वारा पूरे प्रयागराज क्षेत्र को टेंट सिटी में बदल दिया गया है।

वहीं इस बार कुंभ मेले की शुरुवात 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलने वाली है. अगले महीने महाशिवरात्रि पर्व पर इसका समापन होगा.

Advertisementspot_img

Also Read:

चोटी खींचना महाअपराध है… बोले ब्रजेश पाठक, शंकराचार्य विवाद के बीच 101 बटुकों को आवास पर बुलाकर किया सम्मान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद के बाद यूपी सरकार डैमेज कंट्रोल के मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...