back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्य प्रदेश में रातों रात हुआ बड़ा फेरबदल: 12 जिलों के कलेक्टर बदले, 24 IAS अधिकारियों का तबादला

मध्य प्रदेश में रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया। राज्य सरकार ने 24 IAS अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें 12 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश में रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया। राज्य सरकार ने 24 IAS अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें 12 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इस फेरबदल से कई जिलों के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आदेश मुख्य सचिव अनुराग जैन ने जारी किया।

चंबल और भोपाल संभाग में बड़ा बदलाव

सुरेश कुमार, जो पन्ना के कलेक्टर थे, उन्हें चंबल संभाग का आयुक्त बनाया गया है। शीलेंद्र सिंह, छिंदवाड़ा के कलेक्टर, अब नगरीय प्रशासन विभाग के अपर सचिव होंगे। शिवराज वर्मा को भोपाल संभाग का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

नए कलेक्टरों की नियुक्ति

उषा परमार, भोपाल की अपर आयुक्त, अब पन्ना की कलेक्टर होंगी। रजनी सिंह, श्रम विभाग की आयुक्त, को नरसिंहपुर का कलेक्टर बनाया गया है। नीरज कुमार वशिष्ठ, जो विमुक्त घुमंतू जनजाति के संचालक थे, को पांढुर्ना का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। लोकेश जांगड़े, निवाड़ी कलेक्टर, को मुरैना का कलेक्टर बनाया गया। नीतू माथुर, रीवा संभाग की अपर आयुक्त, अब अलीराजपुर की कलेक्टर होंगी। अंजु भदौरिया, रायसेन की सीईओ, को डिंडोरी का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। जमुना भिड़े, जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव, को निवाड़ी का कलेक्टर बनाया गया है। किरोड़ी लाल मीणा, नगरीय प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त, अब भिंड के कलेक्टर होंगे। गौरव बैनल, इंदौर की अपर कलेक्टर, को सिंगरौली का कलेक्टर बनाया गया है। हरेंद्र नारायण, नगर निगम भोपाल के आयुक्त, अब छिंदवाड़ा के कलेक्टर होंगे।

निशा सिंह, जबलपुर की अपर कलेक्टर, को रतलाम का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। नेहा सिंह, डिंडोरी की कलेक्टर, अब विमुक्त घुमंतू जनजाति की संचालक होंगी। संजीव श्रीवास्तव, भिंड कलेक्टर, को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। राजेश बाथम, रतलाम कलेक्टर, अब वन विभाग के अपर सचिव होंगे। शीतला पटले, नरसिंहपुर की कलेक्टर, को सिवानी का कलेक्टर बनाया गया है। अंकित अस्थाना, मुरैना कलेक्टर, को भोपाल में उप सचिव पद मिला है। चंद्रशेखर शुक्ला, सिंगरौली कलेक्टर, अब राजस्व विभाग के उप सचिव होंगे। अभय बेडेकर, अलीराजपुर कलेक्टर, को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड का अपर प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। अजय देव शर्मा, पांढुर्ना कलेक्टर, को उप सचिव पद पर भेजा गया है। संस्कृति जैन, सिवनी कलेक्टर, को नगर निगम भोपाल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। बिदिशा मुखर्जी, पर्यटन विकास बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक, अब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की उप सचिव होंगी। इस बड़े फेरबदल से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार का मानना है कि इन तबादलों से जिलों में प्रशासनिक कामकाज और सुचारु होगा, वहीं नए कलेक्टरों से जनता को बेहतर कामकाज की उम्मीद भी रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...