मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री और संगठन महामंत्री कोरोना संक्रमित
मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री और संगठन महामंत्री कोरोना संक्रमित

मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री और संगठन महामंत्री कोरोना संक्रमित

नेहा पाण्डेय भोपाल, 29 जुलाई (हि.स.)। मप्र में सरकार और भाजपा संगठन कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीश गौतम की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत की दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वर्गीय लालजी टंडन के निधन में लखनऊ जाने वाले नेताओं में कोरोना संक्रमित होने वाले सुहास भगत तीसरे व्यक्ति है। सबसे पहले मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उसके बाद सीएम शिवराज में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब केवल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ही निगेटिव हैं। उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंत्रीमंडल के दो मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव इसके अलावा शिवराज मंत्रिमंडल में सहाकरिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के बाद अब जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ उनकी पत्नी और राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंत्री रामखेलावन सतना अमरपाटन से विधायक हैं और फिलहाल वे भोपाल में नवीन पारिवारिक परिसर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में रहते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं उनके परिवार और स्टॉफ के भी सैंपल लिए गए हैं। वहीं सिलावट सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए कई दिनों से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। चार-पांच दिन में ही वे करीब साढ़े तीन हजार लोगों से मिल चुके हैं। शिवराज के साथ उनकी टीम के दो मंत्रियों के पॉजिटिव आने के बाद अब बाकी मंत्रियों में भी संक्रमण होने संभावनाएं होने की अटकलें हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने भी सेंपल दिया है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in