back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुडुचेरी में एम रंगासामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पुडुचेरी, 07 मई (हि.स.)। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के प्रमुख एन.रंगासामी ने शुक्रवार को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। कार्यवाहक राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने एन रंगासामी को मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। रंगासामी ने चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 में एन रंगास्वामी की पार्टी एआईएनआरसी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें गठबंधन को बहुमत (16 सीटें) हासिल हुई। विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसे 10 सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा को 6 सीटें मिली है। इस चुनाव में छह निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं। विपक्ष में द्रमुक को छह और कांग्रेस ने दो सीटों पर ही जीत दर्ज की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में कहां हैं सबसे ज्यादा Gen Z वोटर? जानिए किसे कहा जाता है Gen Z मतदाता और क्या कहते...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। Election Commission of India ने पांच राज्यों के लिए चुनाव...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...