back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ मेट्रो विस्तार की तैयारी तेज, 3 स्टेशन नए स्थान पर शिफ्ट होंगे, जानिए किन स्टेशन की लोकेशन बदली जाएगी

लखनऊ में मेट्रो सफर को और बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेट्रो विस्तार के सेकेंड फेज में तीन प्रमुख स्टेशन चारबाग, मेडिकल कॉलेज और चौक की लोकेशन बदलने का फैसला लिया गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लखनऊ में मेट्रो सफर को और बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मेट्रो विस्तार के सेकेंड फेज में तीन प्रमुख स्टेशन चारबाग, मेडिकल कॉलेज और चौक की लोकेशन बदलने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण क्षेत्र में जमीन की कमी और सुरक्षा कारणों से यह बदलाव जरूरी हुआ है। हालांकि, मेट्रो प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि यात्रियों को इससे किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। नए स्थान भी यात्रियों की पहुंच में आसान होंगे।

चारबाग से वसंतकुंज तक बनेगा नया कॉरिडोर

शहर में मेट्रो विस्तार का दूसरा चरण चारबाग से वसंतकुंज तक 11.16 किमी लंबे रूट पर बनाया जाएगा। इस रूट पर कुल 12 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें कई स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, ताकि घनी आबादी वाले इलाकों में भी मेट्रो पहुंच सके। इस विस्तार से अमीनाबाद, चौक, ठाकुरगंज और आसपास के क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलने वाली है, जहां अभी तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की कमी है।

डिपो निर्माण के लिए LDA ने शुरू की प्रक्रिया

मेट्रो संचालन के लिए डिपो की जरूरत होती है। इसके लिए वसंतकुंज योजना के सेक्टर-A में 1.80 लाख वर्ग मीटर जमीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एलडीए ने कहा है कि जमीन का आवंटन इस तरीके से किया जाएगा कि पहले से जिनका प्लॉट बंटा है, उन्हें किसी तरह का नुकसान न हो। सेकेंड फेज निर्माण में लगभग 5,800 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। मेट्रो प्रशासन ने लक्ष्य रखा है कि निर्माण कार्य को अगले 5 वर्षों के भीतर पूरा कर दिया जाए। नए साल से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। जमीन, सर्वे और तकनीकी अनुमोदन पर काम पहले ही काफी आगे बढ़ चुका है।

यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

इस विस्तार के बाद पुराने बाजार और घनी बस्तियों तक मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ेगी ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी चारबाग मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा रोजगार और व्यापार को मजबूती मिलेगी लखनऊ मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि शहर के विकास के लिए यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है। जल्द ही नए रूट और स्टेशनों की फाइनल लोकेशन की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...