नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चोरी की एक ऐसी खबर सामने आई है कि आपकी हंसी छूट जाएगी। दरअसल लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 20 में देर रात एक चोर चोरी करने के इरादे से घुसा। बता दें कि उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। चोर में आराम से घर में लगा एसी, वॉशिंग मशीन, जेवर, गैंस सिलेंडर आदि सब कुछ निकाल कर इक्ट्ठा कर लिया। लेकिन कहते हैं ना कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। बिचारे चोर के साथ भी यही हुआ। दरअसल चोर की ऐसी आंख लगी कि सुबह सीधा पुलिस के सामने जाकर ही खुली।
क्या है मामला?
दरअसल चोर इंदिरा नगर सेक्टर 20 के जिस घर में घुसा था वह एक डॉक्टर का घर है। डॉक्टर का नाम सुनील पांडेय है। बता दें कि डॉक्टर साहब की तैनाती इस समय वाराणसी में हो रखी है। तो जब सुबह पड़ोसियों ने देखा कि घर कि दरवाजा खुला देखा तो लोग चौंक गए। जब लोग अंदर दाखिल हुए तो चोर को सामान के साथ सोता हुआ पाया। जिसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोर को गिरफ्त में ले लिया।
आखिर क्यों सो गया चोर?
जानकारी के अनुसार, अब क्योंकि घर में कोई मौजूद नहीं था इसलिए चोर को चोरी करने में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन बात अगर उसकी नींद के कारण की करें तो बताया जा रहा है कि क्योंकि चोर नशे की हालत में था इसलिए उसकी आंख लग गई। सुबह जब पड़ोसियो ने गेट खुला देखा तो वे भी हैरान हो गए, क्योंकि मकान का मालिक तो वाराणसी में नौकरी कर रहा है। इसलिए लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच चोर, कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





