back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एलपीजी के दाम में महीने दूसरी बार वृद्धि, जनता की परवाह नहीं : कांग्रेस

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दाम में गुरुवार को हुई 3.50 रुपये की वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। यह इस महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बार वृद्धि है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने गुरुवार को गैस सिलैंडर पर नोटों की माला रखकर प्रेसवार्ता कर कहा, आज भी एलपीजी के दाम में वृद्धि हुई है। सरकार को आम जनता की परवाह नहीं है। पिछले 45 दिनों में लगातार 100 रुपए बढ़ाया गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 60 दिनों में 457 रुपए 50 पैसे बढ़ाए गए और 24 घंटे में अब 8 रुपए बढ़ाए गए हैं। उन्होंने आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि डीजल और पेट्रोल पर कांग्रेस काल में समय में सब्सिडी दी जाती थी और पिछले 8 सालों में 27.5 लाख करोड़ रुपए मोदी सरकार ने लोगों की जेब से निकाले हैं। सरकार का काम होता है लोगों के हित में काम करना। जब महिलाएं गैस के बढ़ते हुए दामों से त्रस्त हैं, तो वो अपना घर कैसे चला सकती हैं? डिसूजा ने कहा यूपीए के समय में पेट्रोल 71 रुपए 41 पैसे हुआ करता था, आज 105 रुपए प्रति लीटर है। गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दामों को लेकर आम गृहणी त्रस्त हैं। महिलाएं अपना घर नहीं चला पा रही हैं। इवन सीएनजी, पीएनजी, क्योंकि आजकल पीएनजी के लाइन लगते हैं। पीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते जो गैस के बिल आ रहे हैं, वो पहले से डबल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमने, महिला कांग्रेस ने बार-बार सरकार को जगाने का काम किया, लोगों की आवाज, जनता की आवाज, आम घर की गृहणी की आवाज उन तक पहुंचाने की कोशिश की है। संसद के दरवाजे पर भी जाकर हमने संसद में बैठे हुए, सत्ता में बैठे हुए मंत्रियों से, प्रधानमंत्री से गुजारिश की, कि वो लोगों के हित में, आम जनता के हित में, देश की महिलाओं के हित में गैस के दामों पर पुर्नविचार करें। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि इस सरकार ने आम जनता की आवाज सुनने या उसे सुनकर ही उसे समझने के लिए भी उनके पास ना वक्त है, ना संवेदनशीलता। अब कलम भी बीजेपी के हाथ में, सत्ता भी उनके हाथ में है, सब कुछ आपके हाथ में है, तो गैस के दाम में बढ़ोतरी क्यों और गैस के दाम कम कब होंगे? ये देश की हर घर की महिला का सवाल है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...