back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा में आज गूंजेगा वोट चोरी का शोर! उठेगा SIR का मुद्दा, चुनाव सुधार पर बहस की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में लंबे समय से लंबित पड़े चुनाव सुधार (Electoral Reforms) पर आज से दो दिन की महत्वपूर्ण बहस शुरू हो रही है। इस चर्चा की शुरुआत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करने वाले हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा में लंबे समय से लंबित पड़े चुनाव सुधार (Electoral Reforms) पर आज से दो दिन की महत्वपूर्ण बहस शुरू हो रही है। इस चर्चा की शुरुआत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करने वाले हैं। संसद में आज माहौल गरम रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर फिर हमला बोल सकता है।

राहुल गांधी उठाएंगे “वोट चोरी” का मुद्दा

बीते महीनों में राहुल गांधी कई बार चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी के आरोप लगाते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वे आज लोकसभा में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता और चुनाव आयोग की भूमिका पर विस्तार से बात करेंगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी कुछ नए तथ्य भी सदन में रख सकते हैं। कांग्रेस के साथ कई क्षेत्रीय दल भी इस बहस में आक्रामक रुख दिखाने की तैयारी में हैं। इनमें शामिल हैं टीएमसी, डीएमके, आप, सपा राजद ये दल चुनाव आयोग और सरकार पर टीका-टिप्पणी कर सकते हैं। चुनाव सुधार पर कुल 10 घंटे की बहस निर्धारित की गई है। सरकार का कहना है कि निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र और संवैधानिक संस्था है। इसी कारण सरकार ने SIR पर अलग चर्चा करने की जगह पूरे चुनाव सुधार पैकेज पर बहस कराने का प्रस्ताव दिया, जिसे विपक्ष ने माना।

बीजेपी ने उतारी दिग्गजों की टीम

सरकार की ओर से बहस में कई अनुभवी चेहरे शामिल होंगे निशिकांत दुबे, पी.पी. चौधरी अभिजीत गंगोपाध्याय, संजय जायसवाल ये नेता चुनाव सुधारों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के ये सांसद भी बहस में शामिल होंगे के.सी. वेणुगोपाल, मनीष तिवारी, वर्षा गायकवाड़, मोहम्मद जावेद, उज्जवल रमन सिंह, ईसा खान, इमरान मसूद, रवि मल्लू, गोवाल पाडवी, जोतीमणि कुल 11 कांग्रेस सांसद इस बहस में अपनी बात रखेंगे।

राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ पर विशेष चर्चा

लोकसभा में चुनाव सुधार की गर्म बहस के बीच, राज्यसभा में भी एक ऐतिहासिक चर्चा होगी। मंगलवार दोपहर 1 बजे ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा की जाएगी। शुरुआत करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जो ‘वंदे मातरम’ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताएंगे। चर्चा का समापन करेंगे जेपी नड्डा, जो 150 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालेंगे। राधामोहन दास अग्रवाल, के. लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी और सतपाल शर्मा भी अपने विचार रखेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...