lok-sabha-speaker-om-birla-pays-tribute-to-brave-soldiers-on-kargil-vijay-diwas
lok-sabha-speaker-om-birla-pays-tribute-to-brave-soldiers-on-kargil-vijay-diwas

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की कारगिल विजय दिवस पर वीर सेनिकों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कारगिल युद्ध मई-जुलाई 1999 के बीच जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लड़ा गया था, जिसमें भारत को जीत मिली थी। इस साल कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ है। इसी अवसर पर संसद के दोनों के सदनों में सैनिकों के बलिदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों का स्मरण किया। सदन में सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट भी किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि, हम भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम और बलिदान की याद में कारगिल विजय की 22वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह सभा भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और उनकी वीरता का अभिनंदन करती है। जिन्होंने कारगिल युद्ध जीतने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दुर्गम बाधाओं, प्रतिकूल क्षेत्र और मौसम तथा ऊंचाई पर स्थित दुश्मन पर काबू पाया। राष्ट्र उन सभी शहीदों का कृतज्ञ है, जिन्होंने इस निमित्त अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उन्होंने आगे कहा कि, आज के दिन, हम उन शहीदों के परिवारों के प्रति भी अपना अत्यधिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। दरअसल यह कारगिल विजय दिवस घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सैनिकों की जीत के उपलक्ष्य में 26 जुलाई को मनाया जाता है। --आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in