back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉकेट का मुख्यमंत्री पर करारा प्रहार, विज्ञापन पर 15 करोड़ और पीसी के पैरों में हवाई चप्पल

कोलकाता, 07 मार्च (हि. स.)। ब्रिगेड परेड मैदान पर भाजपा की जनसभा में महिला नेता लॉकेट चटर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि "विज्ञापन पर 15 करोड़ और पीसी (बुआ) के पैरों पर हवाई चप्पल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के मंच से शहरभर में तृणमूल कांग्रेस की होर्डिंग्स लगाए जाने को लेकर लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मैंने पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स देखे हैं। इतना विज्ञापन का पैसा कहां से आता है। पहनती हैं, केवल हवाई चप्पल, विज्ञापनों पर 15 करोड़। सभी जानते हैं कि बंगाल की दीदी और भतीजे का सिंडिकेट कंपनी है। बंगाल के लिए कुछ नहीं कर किया। इसलिए लोगों के दिलों में जगह नहीं बना पाए। लॉकेट ने वाम-कांग्रेस एवं आईएसएफ गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वाम-कांग्रेस कुछ नहीं कर सकी। दीदी (मुख्यमंत्री) की मदद से एक संयुक्त मोर्चा बना और इसका नाम दिया गया है, संयुक्त मोर्चा। फिर वे सब मंच पर आपस में ही लड़ते दिखे कि यह किसकी पार्टी है। माकपा ने 34 साल तक पश्चिम बंगाल पर राज्य करके यहां के लोगों को तबाह कर दिया। इसके बाद तृणमूल सरकार ने 10 साल के राज्य में बंगाल का नुकसान किया और आज ये सब एक साथ हो गए हैं। हम सभी जानते हैं कि नवान्न 14वीं मंजिल पर क्या होता है। चटर्जी ने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल, सिद्दीकी सभी भारतीय जनता पार्टी से डरते हैं। सभी मिलकर भाजपा को हराने के लिए गठबंधन बनाएंगे लेकिन भाजपा अकेले लड़ेगी। हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी। भाजपा सरकार बनने के बाद सोनार बांग्ला भी बनाया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस के नए अभियान ‘बंगाल अपनी बेटी को चाहता है चुनाव में’ पर तंज कसते हुए लॉकेट ने कहा कि अब नया नारा आया है “बंगाल की बेटी”। तो बंगाल की बेटियां कहां हैं? हम कामदुनी, पार्क स्ट्रीट कांड की बंगाल की बेटी को चाहते हैं, वे अब जीवित नहीं हैं। बंगाल के विभिन्न जिलों में बंगाल की बेटियों पर अत्याचार किया जा रहा है। लॉकेट का दावा है कि बंगाल में उद्योग नहीं है। बंगाल की बेटियों को पढ़ाई के बाद विदेश जाना पड़ता है। उद्योग लगाने वाले को सिंगुर से बाहर निकाल दिया गया और किसानों को अब सपने दिखाए जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵