back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में लॉकडाउन का दिखने लगा असर, बेवजह घर से निकलने वालों पर जुर्माना

पटना, 5 मई (आईएएनएस)। बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सरकार ने बुधवार से 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है। लॉकडाउन को लेकर पुलिस और प्रशासन भी सख्त नजर आ रही है। पैदल बेवजह घूमने वाले लोगों पर भी पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। पटना के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए 50 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बगैर काम के निकलने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है, जबकि जरूरी काम से निकलने वाले लोगों से आवश्यक कारण जाना जा रहा है। बिहार में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार में पटना में सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं, यही कारण है कि जिला प्रशासन किसी भी हाल में इस चेन को तोड़ना चाह रही है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है तथा शहर में 50 अतिरिक्त दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि बेवजह घर से निकलने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इधर, लॉकडाउन के पहले दिन पटना शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल दिखाई दे रहे हैं। लॉकडाउन के कारण सड़कें सूनी हैं तथा दुकानें बंद हैं। जिन्हें आवश्यक सामग्री लेनी थी, वे 11 बजे तक लेकर घरों में वापस लौट गए। उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार इन दिनों तेज हो गई है। राज्य में मंगलवार को 14,794 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जबकि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 105 संक्रमितों की मौत हो गई है। सोमवार को राज्य में 11,407 कोरोना संक्रमित सामने आए थे, जबकि 82 संक्रमितों की मौत हुई थी। राज्य में मंगलवार को मिले संक्रमितों में पटना में सर्वाधिक 2,681 नए कोरोना संक्रमित मिले। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,10,430 तक पहुंच गई है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar Resign: बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नए CM को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाला कई बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵