जल शक्ति मंत्रालय ने बताया है कि 2020 में मार्च और अप्रैल में कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान देश की 19 नदियों के पानी की गुणवत्ता की जांच की गई जिनमें से 7 नदियों के पानी में सुधार पाया गया। इन नदियों में यमुना, ब्रह्मपुत्र, कावेरी, ब्राह्मणी, गोदावरी, कृष्णा और तापी नदी शामिल हैं।




