नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल के 71 मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस शपथ समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शपथ वाले मंच के पीछे एक जानवर टहलता हुआ नजर आ रहा है। जानवर कुछ सेकेंड तक राष्ट्रपति भवन में दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि इतनी हाई सिक्योरिटी वाले राष्ट्रपति भवन में आखिर ये जानवर कहां से आया? और कई लोग जानना चहते है कि यह कौन सा जनवर है? इन दोनों सवालों का जवाब हर कोई जानना चाह रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
दराअसल, पीएम मोदी के शपथ के बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल एक-एक मंत्री शपथ ले रहें थे। उसी दौरान जब भाजपा सांसद दुर्गा दास उइके शपथ ले रहें थे, तभी मंच के पीछे राष्ट्रपति भवन बिल्डिंग के भीतर एक जानवर चहलकदमी करता दिखाई दिया। इसके साथ यह जानवर सांसद अजय टमटा के शपथ के दौरान भी दिखाई दिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान वहां पर मौजूद लोगों को यह जानवर नही दिखा। लेकिन जब शपथ का वीडियो सामने आया, तो सब हैरान रह गए। लोग सोशल मीडिया पर जमकर शपथ ग्रहण का वीडियो शेयर कर रहे हैं और जानवर की सच्चाई जानने का प्रयास कर रहें है।
सोशल मीडिया पर यूजर दें रहें प्रतिक्रिया
वीडियो में इस जानवर को देखकर लोग अपने-अपने अनुसार अंदाजा लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना कि ये पालतू तेंदुआ है। कोई इसको एक साधारण बिल्ली? या कुत्ता बता रहां है। एक सोशल मीडिया के एक यूजर सवाल करते हुए लिखा कि किसी ने इस पर ध्यान कैसे नहीं दिया? यह एक बड़ी बिल्ली की तरह लग रहा है। एक अन्य कहा कि पूंछ और चाल से ऐसा लगता है कि यह कोई बहुत बड़ा तेंदुआ है। लोग वास्तव में भाग्यशाली थे कि यह वहां से शांतिपूर्वक गुजर गया। लेकिन राष्ट्रपति भवन में इतनी सुरक्षा के बीच जानवर दिखना लोगों को जरूर हैरान कर रहा है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि वीडियो में दिख रहा जानवर क्या है?
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





