नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। आई वियर ब्रांड लेन्सकार्ट ने मंगलवार को कहा कि उसने हैदराबाद में एक प्रौद्योगिकी केंद्र खोलने के साथ साथ आवश्यक डिलीवरी स्टार्टअप डेलीजॉय का अधिग्रहण किया है, जो अगले छह महीनों में इंजीनियरिंग, उत्पाद और डिजाइन वर्टिकल में 100 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा। हैदराबाद टेक हब उत्पाद, डिजाइन और विकास, गुणवत्ता इंजीनियरिंग, फ्रंट एंड डेवलपर्स, जावा डेवलपर्स, एंड्रॉइड और आईओएस डेवलपर्स और डेटा साइंस इंजीनियरों की विभिन्न टीमों में रोजगार प्रदान करेगा। हमार उद्देश्य वर्ल्ड क्लास इंजीनियरिंग समाधानों के साथ लैंसकार्ट को घर और बाहर दोनों जगह विशव स्तर तक पहुंचाने का है। डेलीजॉय के पूर्व सीईओ सतीश शर्मा ने कहा, अब हम साथ है, लेन्सकार्ट के साथ हमारी तालमेल को समन्वित करने और उनकी उल्लेखनीय यात्रा के लिए मूल्य जोड़ने की हमारी कोशिश होगी। लैंसकार्ट की रिटेल और ई कॉमर्स उपस्थिति भारत और सिंगापुर में मौजूदा बाजार में गहरी है। लैंसकार्ट के स्टोर अब मध्य पूर्व और अमेरिका में नए स्थानों पर भी खुल रहे हैं। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम





