back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

(लीड) महाराष्ट्र : उल्हासनगर में इमारत का स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत

मुंबई, 29 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में साइसिद्धि नामक पांच मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मृतकों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक युवक है। मारे गए लोग दो परिवार से थे। राज्य के नगर विकास मंत्री एवं ठाणे जिले के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। राज्य सरकार घायल व्यक्ति का मुफ्त में इलाज कराएगी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख संतोष कदम के मुताबिक इस दुर्घटना में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक युवक की मौत हो गई। उल्हासनगर इलाके के नेहरू चौक के पास स्थित साइसिद्धि नामक इमारत का स्लैब शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को अचानक गिर गया। इससे इमारत के फ्लैट क्रमांक 104, 204, 304, 404 एवं 505 देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उल्हासनगर फायर ब्रिगेड और ठाणे आपदा राहत बल के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। मलबे से पुनीत बजोमल चांदवाणी (17), दिनेश बजोमल चांदवाणी (40), दीपक बजोमल चांदवाणी (42), मोहिनी बजोमल चांदवाणी (65), कृष्णा इनूचंद बजाज (24), अमृता इनूचंद बजाज (54) और लवली बजाज का शव निकाला गया। मलबे से अलगोत नायडर (60) को घायलावस्था में निकालकर ठाणे स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फायरब्रिगेड और आपदा राहत बल की टीम ने घटनास्थल पर शनिवार सुबह तक मलबा हटा दिया है। स्थानीय पुलिस इस मामले में दोषी बिल्डर की तलाश कर रही है। जिले के प्रभारी मंत्री शिंदे ने बताया कि इस इमारत का निर्माण 1995 में किया गया था। बिल्डर इमारत में अलग से स्लैब बना रहा था। इस पर उल्हासनगर नगर निगम ने कार्रवाई की थी, लेकिन नगर निगम की कार्रवाई के बाद बिल्डर ने फिर से स्लैब बनाने का काम जारी रखा था। इससे यह दुर्घटना हुई। शिंदे ने उल्हासनगर नगर निगम के आयुक्त आर. दयानिधि को ऐसी इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी पुरानी इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट करवाया जाएगा। शिंदे ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। इस घटना को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की और मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने का निर्णय लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की पत्‍नी बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राजनीतिक हलकों में सुनेत्रा पवार को...
spot_img

Latest Stories

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵