back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन पर लाखों भक्त पहुंचे बागेश्वर धाम, प्रशासन अलर्ट; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Dhirendra Shastri: इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार और छतरपुर जिला प्रशासन ने काफी एहतियात बरती हुई है और फोर्स लगाई गई है। ताकि उत्तर प्रदेश के हाथरस की तरह को हादसा न हो जाए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो चुकी है। यह सब यहां भोले बाबा के सत्संग में प्रवचन सुनने आये थे। इस घटना के बाद भी लोग इससे सबक नहीं ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री का आज 4 जुलाई 2024 को जन्मदिन है। इसको लेकर उनके चाहने वालों पर बड़ी खुशी है और लाखों की संख्या में उनकों चाहने वाले और बागेश्वर धाम के भक्त छतरपुर पहुंच गए हैं। इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार और छतरपुर जिला प्रशासन ने काफी एहतियात बरती हुई है और फोर्स लगाई गई है। ताकि उत्तर प्रदेश के हाथरस की तरह को हादसा न हो जाए।

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासन को पूरे एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन को देखते हुए भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही थी। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार लाखों की संख्या में बागेश्वर धाम के भक्तों की भीड़ के कारण बागेश्वर धाम के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। यह भीड़ इतनी अधिक है कि बागेश्वर धाम में भक्तों के बैठने की व्यवस्था से 4 गुना अधिक भीड़ है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। मध्य प्रसरकार ने प्रशासन के कई अफसरों को मौके पर तैनात किया हुआ है। साथ में ही अलग अलग जिलों से फोर्स तैनात की गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासन को पूरे एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। देश

हनुमान चालीसा का पाठ करें और वृक्षारोपण करें

वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी हाथरस में हुई भगदड़ से सबक लेते हुए भक्तों को संदेश भेजा है कि बागेश्वर धाम में लाखों की भीड़ आ चुकी है। इस स्थिति को समझने की कोशिश करें और आज बागेश्वर धाम न आएं। उन्होंने बागेश्वर धाम के भक्तों से अनुरोध किया है कि आप अपने घर से ही मुझे जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं। आप लोग मेरे जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हनुमान चालीसा का पाठ करें और वृक्षारोपण करें। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘शादी के बाद मैं भी जनसंख्या बढाऊंगा’ बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं से 4 बच्चे करने की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं की घटती आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। तीन दिवसीय पुष्कर दौरे पर हनुमान कथा के...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵